रविवार, 17 मई 2020

झांसी: पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, भांजी लाठी

मध्य प्रदेश बॉर्डर महाराष्ट्र, गुजरात से ट्रकों व अन्य प्राइवेट साधनों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को शिवपुरी हाईवे पर रक्सा थाना क्षेत्र में रोक दिया गया है। यहां करीब 20 किमी लंबा जाम लगा है। श्रमिक अपने घरों को रवाना किए जाने की जिद पर अड़े हैं। प्रशासन ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग हंगामा काटने लगे। मजदूरों का कहना है कि उन्हें आगे बढ़ने दिया जाए। भूखे प्यासे मजदूरों ने गुस्से में आकर पुलिस पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया। मौके पर आईजी सुभाष सिंह बघेल, डीएम आंद्रा वामसी और एसएसपी सहित जिले के तमाम अधिकारी मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे उनकी बात मानने को तैयार नहीं है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES