बुधवार, 20 मई 2020

जर्मनी में अब तक 20 हजार से ज्यादा हेल्थ वर्कर संक्रमित

दुनिया में अब तक 49 लाख 52 हजार 763 लोग संक्रमित हैं। 19 लाख 39 हजार 68 ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 23 हजार 17 हो गया है। संक्रमितों की जान बचाने में जुटे हेल्थ वर्कर दुनिया के हर देश में खुद भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। जर्मनी में इनकी संख्या 20 हजार से ज्यादा हो चुकी है। 61 ने जान भी गंवाई।


एक खबर पर्यावरण के लिहाज से अहम है। एक रिसर्च में कहा गया है कि लॉकडाउन की वजह से दुनिया में कार्बन उत्सर्जन की दर 15 साल के सबसे कम स्तर पर पहुंच चुकी है।


अमेरिका और चीन के बीच डब्लूएचओ फंसता नजर आ रहा है। मंगलवार को संगठन राष्ट्रपति ट्रम्प के आरोपों पर सफाई दी। कहा- हमने ईमानदार और पारदर्शी तरीके से काम किया। सदस्य देश आरोपों की स्वतंत्र जांच के लिए भी सहमत हो गए। एक अहम खबर फुटबॉल जगत से आई। इंग्लिश प्रीमियर लीग के 6 प्लेयर और स्टाफर संक्रमित पाए गए। किसी का नाम नहीं बताया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES