बुधवार, 20 मई 2020

कोरोना: ५५ दिन के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी

नई दिल्ली. लॉकडाउन फेज-4 में ढील देने के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में जिदंगी पटरी पर लौटती दिख रही है। अहमदाबाद में सैलून और पार्लर पर अप्वाइंटमेंट लेकर लोग पहुंचे तो दिल्ली में लोग कपड़ों की खरीदारी करते नजर आए। लोग ऑफिस के लिए भी निकल रहे हैं।


भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के कुछ इलाकों में दुकानें खुल रही हैं। एक अनुमान के मुताबिक, 5 हजार कर्मचारी भोपाल से और 3 हजार कर्मचारी मंडीदीप में बनी कॉलोनियों से अपने ऑफिस और फैक्टरियों में पहुंचे। उधर, राज्य में काम रहे मजदूरों को उनके घर भेजने का सिलसिला भी जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES