इससे पहले शनिवार को सेक्टर-19 में राशन की लाइन में लगी महिलाओं पर डंडा चलाते हुए एक पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था
झुंडपुरा पुलिस चौकी पर तैनात एक दारोगा और एक सिपाही हरौला गांव में दो सब्जी दुकानदारों को पीटते रिकॉर्ड हुए है। राशन की लाइन में लगी महिलाओं पर डंडा चला रहे दारोगा के बाद नोएडा पुलिस का सब्जी दुकानदारों को पीटने का एक वीडियो रविवार को वायरल हुआ। वीडियो को लेकर सेक्टर-20 थाना पुलिस का कहना है कि यह अप्रैल का है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस चौकी टीम हरौला गई हुई थी। वहां सब्जी की दुकान लगाए दुकानदार पुलिस टीम पर हमलावर हुए तो बचाव में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
इससे पहले शनिवार को सेक्टर-19 में राशन की लाइन में लगी महिलाओं पर डंडा चलाते हुए एक पुलिस चौकी इंचार्ज सौरभ शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद विभागीय जांच की बात कही जा रही है। लकिन सोचने वाली बात कि वीडियो में साफ देखे दे रहा है कि पोलिसवाले ज्यादती कर रहे है और बिना बात लोगो को मार रहे है तो विभागीय जाँच में कुछ और निकल कर आएगा या फिर विभागीय जाँच सिर्फ लीपा पोती का ही एक तरीका है जबकि होना ये चाहिए था कि उक्त पुलिसवालो पर पहले FIR दर्ज की जाती फिर विभागीय जाँच?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें