सोमवार, 18 मई 2020

गाजियाबाद: घंटाघर रामलीला मैदान में श्रमिकों का सैलाब

कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच गाजियाबाद में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाती कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में जमा ये भीड़ श्रमिकों की है, जिन्हें घर जाने के लिए ट्रेन पकड़नी है। लेकिन इतने लोगों को संभालने में प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है। ट्रेन रजिस्ट्रेशन के लिए लोग एक दूसरे से बिल्कुल सटे हुए दिखाई दिए, वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। सबसे डराने वाली बात यह है कि 500 मीटर के अंदर कोरोना पॉजिटिव मरीज होने की जानकारी आरोग्य सेतु ऐप से मिली है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES