- नोएडा में ओप्पो मोबाइल कंपनी के 6 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि
- कंपनी 30 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का कराएगी कोरोना टेस्ट
ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल फोन कंपनी की फैक्ट्री 6 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मामला सामने आते ही कारखाने में हड़कंप मच गया। फिलहाल, अग्रिम आदेश तक फैक्ट्री को बंद कर दिया गया है। कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अगले नोटिस तक काम पर नहीं आने के लिए कहा गया है।
लॉकडाउन के बाद 8 मई को कंपनी का कामकाज फिर से शुरू किया गया था। कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कारखाने का परिचालन अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। ओप्पो इंडिया कंपनी ने खबर की पु्ष्टि करते हुए बताया कि कारखाने को बंद कर दिया गया है। इसके बाद केवल कोरोना टेस्ट में निगेटिव पाए गए लोगों और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल्स के पालन के साथ ही फैक्ट्री का काम शुरू किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें