सोमवार, 18 मई 2020

नोएडा पुलिस; राशन लेने आयी महिलाओं को पीटा, निलंबित


  • सब इंस्पेक्टर का नाम सौरभ शर्मा, तुरंत निलंबित कर विभागीय कार्यवाई के नाम पर लीपापोती शुरू 


नोएडा में यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में राशन लेने के लिए लाइन में खड़ी महिलाओं को एक दारोगा ने लाठी डंडे से पीटा। महिलाओं की गलती बस इतनी थी कि वह राशन वोले पर अपने लोगों को पहले राशन देने का आरोप लगा रही थीं। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा वहां लाइन में लगी महिलाओं पर डंडे चला रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के एक राशन की दुकान की है। वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा महिलाओं की लाइन में घुसकर महिलाओं को डंडे से पीटा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में इसकी चर्चा शुरू हुई व जांच हुई। मीडिया सेल के अनुसार प्राथमिक जांच में महिलाओं को डंडा मारने वाले सब इंस्पेक्टर का नाम सौरभ शर्मा है व उन्हें तुरंत निलंबित कर विभागीय कार्यवाई शुरू की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...