सोमवार, 18 मई 2020

थाना सेक्टर-49 क्षेत्र: रविवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिला

नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र की पुलिस को बरौला गांव के पास बह रहे बड़े नाले में रविवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को शक है कि बच्चे की मां ने लोक लज्जा के कारण से उसे पैदा होते ही नाले में बहा दिया होगा। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विमल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचना मिली कि बरौला गांव के पास से बह रहे बड़े नाले में एक नवजात शिशु का शव दिखा है।


उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले से शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES