सोमवार, 18 मई 2020

पीओके में आतंकी कैंपों पर कार्रवाई के लिए 24 घंटे मुस्तैद: वायुसेना प्रमुख

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी कैंपों पर कार्रवाई की जरूरत पड़ती है तो एयरफोर्स 24 घंटे तैयार है। भदौरिया ने कहा कि हमारे देश में कभी भी आतंकी हमला होता है तो पाकिस्तान को चिंता करनी ही चाहिए। पाकिस्तान इस चिंता से मुक्त होना चाहता है उसे भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना होगा। भदौरिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में ऐसा कहा। उनसे पूछा गया था कि क्या हंदवाड़ा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर से बदले की कार्रवाई का डर है?



कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES