सोमवार, 18 मई 2020

सीबीएसई: 10-12वीं बोर्ड का नया टाइम टेबल जारी

लॉकडाउन की वजह से टाली गई सीबीएसई की  10वीं और 12वीं के बचे विषयों की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बोर्ड यह पहले ही बता चुका है कि अब बाकी बचे सभी 83 विषयों की नहीं, बल्कि सिर्फ 29 विषयों की परीक्षा होगी। 


बोर्ड ने जारी की 12 पाइंट्स की  गाइडलाइन



  • 1.  सभी स्‍टूडेंट्स को एक ट्रांसपेरेंट बोतल में अपना हैंड सैनिटाइजर खुद लाना होगा। 

  • 2.  सभी स्‍टूडेंट्स अपनी नाक और मुंह को कपड़े या मास्‍क से अच्छी तरह कवर करेंगे। 

  • 3. सभी स्‍टूडेंट्स को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

  • 4. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पैरेंट्स अपने बच्‍चों को जरूरी सावधानियों के बारे में बताएं। 

  • 5.  पैरेंट्स यह सुनिश्‍चित करें कि उनका बच्‍चा बीमार न हो। 

  • 6.  परीक्षा देते समय सभी स्‍टूडेंटस को जारी किए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। 

  • 7.  स्‍टूडेंट्स को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी नियमों का पालन करना होगा।

  • 8.  परीक्षा की समयावधि डेटशीट और एडमिट कार्ड में दी गई है। 

  • 9. आंसर शीट सुबह 10 बजे से 10:15 के बीच वितरित की जाएंगी। 

  • 10. इसके बाद प्रश्‍न पत्र 10:15 बजे दिया जाएगा। 

  • 11. सुबह 10:15 बजे से 10:30 तक स्‍टूडेंट्स अपना प्रश्‍न पत्र पढ़ेंगे।

  • 12 सुबह 10:30 बजे से स्‍टूडेंट अपने उत्तर लिखने शुरू करेंगे



कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...