पूर्वी लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़पों को लेकर सेना प्रमुख ने कहा कि दोनों पक्षों ने स्थानीय स्तर पर बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लिया। उन्होंने कहा- सैनिकों के बीच हुई झड़प की दोनों घटनाओं का मौजूदा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्थितियों से कोई संबंध नहीं है। जब दो बड़े शक्तिशाली देश आमने-सामने होते हैं तो ऐसी चीजें होती हैं, इसलिए हम ऐसी सभी परिस्थितियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें