उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के 3:30 बजे हाईवे पर एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इसमें 24 मजदूरों की मौत हो गई। कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया है कि 35 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से 20 को जिला अस्पताल, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 15 लोगों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा के नजदीक एक सड़क हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। एएसपी प्रवीण भूरिया ने बताया कि जिस ट्रक में मजदूर सवार थे। वह पलट गया। ये लोग महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इन दो हादसों के साथ पिछले आठ दिन में देश में अलग-अलग एक्सीडेंट में 61 मजदूरों की जान गई। इससे पहले औरंगाबाद में 16, मध्यप्रदेश के गुना में 8, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 6, बिहार के समस्तीपुर में 2 लोगों की मौत हुई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें