शनिवार, 16 मई 2020

जयपुर जिला जेल में 116 कैदी पॉजिटिव मिले

राजस्थान में शनिवार को 177 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से जयपुर में ही जिला जेल के 116 कैदियों समेत 122 मरीज मिले हैं। इनके अलावा डूंगरपुर में 21, उदयपुर में 9, जोधपुर और भीलवाड़ा में 6-6, अजमेर में 4, सिरोही में 2, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, पाली, सीकर, कोटा, झुंझुनू और भरतपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4924 पर पहुंच गया। राजस्थान के लिए राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में यहां किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES