फ्रांस में एक हफ्ते पहले स्कूल खोल दिए गए हैं। सरकार के मुताबिक, यहां के स्कूलों में 70 नए मामले सामने आए हैं। यहां मामलों में कमी को देखते हुए लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत दी गई है। कोर्ट ने यहां आठ दिनों के भीतर धार्मिक स्थलों से भी बैन हटाने का आदेश दिया है। यहां 24 घंटे में 131 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1 लाख 79 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि 28 हजार 239 लोगों की मौत हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें