शनिवार, 16 मई 2020

कांग्रेस कोरोना के वक्त भी राजनीती करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही

औरैया में हुए सड़क हादसे में 24 मजदूरों की जान चली गई। ये लोग ट्रकों में बैठक अपने घर जा रहे थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी है। महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में लिखा- पलायन करते हुए, बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाने हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्चा कांग्रेस पार्टी करेगी।  वैसे देखा गया है कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी के पूर्व चेयरमैन और अपकमिंग चेयरमैन (प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ) हर मोके पर राजनीती करने से नहीं चूक रहे है।  इनकी अजरकता फैलाने वाली करतूत देश वासिओ के सामने आ रही है। 


दोनों भाई बहन मोदी और बीजेपी सरकार को कटघरे में डालने का कोई भी मौका हाथ से छोड़ना नहीं चाहते और उल जलूल दलीले दे कर केवल अपनी फजीयत करवा रहे है और पुरे देश में कांग्रेसी कर्यकर्ताओ के काम पर मट्टी डाल रहे है। राहुल गाँधी ने अपने बयान में इससे पहले कहा था कि मोदी सरकार नोट छाप कर गरीबो में बाँट दे। जबकि इससे सिर्फ देश की इकॉनमी के बाजे बज जायेगे क्योंकि इससे रूपए की कीमत इतनी गिर जाएगी कि एक किलो चावल के लिए भी बोरी भर ले जाना पड़ेगा।  लेकिन इतनी बड़ी पार्टी के नेता को इस बारे शायद ही पता हो? चुकी न तो राहुल और न ही पार्टी की महासचिव प्रियंका अर्थशास्त्री है ऐसे में इस तरह की बचकानी बात से खुद पार्टी के कार्यकर्ता असहज है और कुछ ने तो इनकी हरकतो के चलते अपने आप को पूरी तरह निष्क्रय कर लिया है। 



उसके बाद कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुखिया ने ब्यान दिया कि आरोग्य सेतु एप्प से निजी जानकारियां चोरी होने का डर है, ऐसे समय में जब लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान बचाने के लिए परेशान है उस समय निजता की बात करना मूर्खता है।  कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अब देश की जनता की ही तरह परेशान दिखाई देते है और कांग्रेस में आने वाले समय में उन्हें अपना कोई भविष्य नहीं दिख रहा और पार्टी से धीरे धीरे दूरी बना रहे है। उन्हें लगता है कि इनका अपना भविष्य तो सुरक्षित है इसलिए पिनक में कुछ भी बोल देते है।  इन्हे न पार्टी की चिंता है और न ही देश की !



अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मजदूरों के लिए बसें चलाने की अनुमति मांगी है कि पलायन करते हुए, बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाने हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है जो की सिर्फ एक राजनैतिक स्टंट है और लोगो की मदद से ज्यादा देशवासिओ को दिखाना चाहती है कि उनकी पार्टी को मजदूरों की कितनी चिंता है ? जबकि सच्चाई इसकी उलट है।  


लाखो करोड़ो रूपए कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओ ने कमाये हुए है, बड़े बड़े घोटाले इनके नाम पर दर्ज है।  खुद गाँधी नेहरू परिवार के वारिस साल में कई बार बिना बताये विदेशो में छुट्टियाँ बिताते है।  ऐसे में इन्हे विभिन्न प्रदेशो में पैसो के लिए सरकारों पर आश्रित न होकर अपनी जेंब से सालो तक जनता का लूटा हुआ पैसा खर्च करना चाहिए ताकि जनता को उनका खोया हुआ हक़ मिल सके।  


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES