शनिवार, 16 मई 2020

इटली: 3 जून से विदेश यात्रा की अनुमति

इटली 3 जून से अंतरराष्ट्रीय यात्रा से प्रतिबंध हटा रहा है। लोग अब इटली में दूसरे देश से आ-जा सकेंगे। उसी दिन से देश के अंदर फ्री ट्रैवल को भी अनुमति दी जाएगी। इटली में अब तक 31 हजार 610 लोगों की मौत हो गई है। दो लाख 23 हजार 885 संक्रमित हैं। दुनिया में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतें यहीं हुई हैं। देश में 24 घंटे में 242 लोगों की जान गई है और 700 से ज्यादा नए केस मिले हैं। 18 मई से यहां सभी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इटली में 21 फरवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES