शनिवार, 16 मई 2020

ब्राजील: संक्रमण के 15,305 नए मामले

लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील में भी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 15,305 मामले सामने आए हैं। देश में 2 लाख 18 हजार से ज्यादा मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 824 लोगों की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 14 हजार 817 हो गई है। एक दिन पहले देश में 13 हजार 944 नए मामले मिले थे। इस बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने सोमवार को लॉकडाउन के नियमों में ढील देते हुए जिम, ब्यूटी पार्लर और नाई की दुकानों को खोलने की छूट दी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES