बुधवार, 20 मई 2020

पाकिस्तान: कोरोना अब देश में महामारी नहीं है: सुप्रीम कोर्ट

एक तरफ तो पाकिस्तान में कोरोना से 9 सौ से ज्यादा मौत हो चुकी है और 42 हज़ार से कुछ ज्यादा बीमार है। उसी मुल्क की जाहिल सुप्रीम कोर्ट कह रही कि कोरोना अब देश में महामारी नहीं है। सोमवार को एक मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी पाबंदियां हटाने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि अगर स्वास्थ्य अधिकारियों को आपत्ति न हो तो मॉल खोले जाएं। बाजारों पर बैन हटाया जाए। कोर्ट ने सरकार से यह भी पूछा कि आखिर कोरोना से निपटने में इतनी ज्यादा रकम क्यों खर्च हो रही है। सच्चाई ये है कि पाकिस्तान में संक्रमण बढ़ रहा है। मंगलवार दोपहर तक 42 हजार 915 मामले सामने आए। 903 लोगों की मौत हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES