रविवार, 17 मई 2020

हरियाणा में कुल 551 मरीज हुए ठीक

हरियाणा में 551 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को झज्जर में 14, गुड़गांव में 14, जींद में 5, पंचकूला में 3, पलवल में एक मरीज ठीक हुआ। रविवार को पांच नए मरीजों से संक्रमितों का आंकड़ा 892 पहुंच गया। फरीदाबाद में तीन और महेंद्रगढ़ व सिरसा में एक-एक मरीज मिला। 


प्रदेश में कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेने की संख्या बढ़कर 76528 पर पहुंच गई है, जिसमें से 70845 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 4789 की रिपोर्ट का इंजतार है। सर्विलांस की संख्या में लगातार कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब 39,405 में से केवल 15,122 ही सर्विलांस पर हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES