रविवार, 17 मई 2020

अमेरिका यूएन का बकाया 151 अरब रुपए चुकाए: चीन

 चीन ने शुक्रवार को यूनाइटेड नेशंस के सदस्य देशों से बकाया चुकाने को कहा। चीन ने खासतौर पर अमेरिका का नाम लिया। कहा- अमेरिका पर 2 अरब डॉलर ( 151 अरब 75 करोड़ रुपए) से ज्यादा का बकाया है। 
चीन ने यूएन के सेक्रेटरी जनरल ऑफिस की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा,‘‘14 मई तक यूएन के रेग्युलर बजट का 1.63 अरब डॉलर और पीसकीपिंग बजट का 2.14 अरब डॉलर बकाया है। कुछ देशों ने कई साल से बकाया नहीं दिया। इसमें अमेरिका सबसे ऊपर है। उसे नियमित बजट में 1.165 अरब और पीसकीपिंग बजट में 1.332 अरब डॉलर का भुगतान करना है।” चीन के इस बयान पर अमेरिका ने पलटवार करते हुए कहा- चीन कोविड-19 पर अपनी लापरवाही से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। यह भी उसी का हिस्सा है।अमेरिका ने कहा- हमने हाल ही में पीसकीपिंग बजट के लिए 72.6 करोड़ डॉलर दिए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES