मंगलवार, 19 मई 2020

कोरोना: देश में अब तक 1 लाख 1 हजार 264 केस

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की पांच कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इन्हें मुंबई में 1, 3, 5, 6 और 9 जोन में तैनात किया जाएगा। मुंबई पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है। इससे पहले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 5 कंपनियों का पहला बैच सोमवार को मुंबई पहुंचा था। महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से पुलिस की मदद के लिए सीएपीएफ को भेजने का अनुरोध किया था। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1264 हो गई है। सोमवार को 4629 मरीज बढ़े। अब तक 39 हजार 234 मरीज ठीक भी हुए हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है। देश में हर एक लाख आबादी पर 7.1 मरीज हैं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 1 हजार 139 संक्रमित हैं। 58 हजार 802 का इलाज चल रहा है। 39 हजार 173 ठीक हुए हैं और 3163 की मौत हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES