रविवार, 17 मई 2020

कांग्रेस अपनी 1000 बसें पहले पंजाब और चंडीगढ़ भेजे: मायावती

मायावती का प्रियंका गांधी पर तंज


औरैया हादसे के बाद प्रवासी मजदूरों को लेकर सियासत जारी है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व सीएम अखिलेश के बाद अब मायावती ने कामगारों की उपेक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बेहतर यही होगा कि कांग्रेस पार्टी अपनी 1000 बसें पहले यूपी भेजने की बजाए पंजाब और चंडीगढ़ भेजे ताकि श्रमिकों को आसानी से उनके घरों तक पहुंचाया जा सके।


बसपा प्रमुख ने कहा- भाजपा-शासित राज्यों में भी प्रवासी मजदूरों की लगातार उपेक्षा होने के कारण श्रमिकों के परिवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जबकि इससे कांग्रेसी नेताओं को भी सबक सीखना चाहिए क्योंकि पंजाब और चंडीगढ़ से यूपी के मजदूर सरकार की अनदेखी और उपेक्षा झेल रहे हैं। यहां से लोग यमुना नदी के जरिए भी घर वापसी कर रहे हैं, जिनके साथ कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES