सोमवार, 7 दिसंबर 2020

'भारत बंद' पर सरकार सतर्क, किसानों से होगी बात

लखनऊ। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की कुछ तपिश उत्तर प्रदेश में भी है। ऐसे में किसानों  द्वारा भरी गई भारत बंद की हुंकार से सतर्क सरकार ने यहां बंदी को बेअसर करने के लिए कवायद तेज कर दी है। पुलिस प्रशासन को पेट्रोलिंग के निर्देश के साथ ही मुख्यमंत्री के साथ में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में किसानों से बात कर बताएं कि सरकार उनके हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में उन्होंने कहा कि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से प्रदेश के सभी जिलों में संवाद किया जाए और आगामी 8 दिसंबर को प्रस्तावित करने के संबंध में भी वार्ता करें। बताएं कि राज्य सरकार किसानों के हित को लेकर काम कर रही है। प्रदेश के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। साथ ही उन्हें बीज, खाद व सिंचाई की सुविधा भी मिल रही है। योगी ने कहा कि धान के क्रय केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। 

अमेरिका में एक दिन में मिले सवा दो लाख पॉजिटिव केस

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड सवा दो लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव केस पाए गए। महामारी शुरू होने के बाद दुनिया के किसी भी देश में 1 दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। जबकि इस देश में हर मिनट दो से ज्यादा पीड़ितों की मौत हो रही है। गत 24 घंटे में ढाई हजार से ज्यादा मरीजों की जान गई। जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, अमेरिका में शुक्रवार को 2 लाख 25 हज़ार 201 नए मामले पाए गए। इससे  पंडितों की कुल संख्या एक करोड़ 40 लाख से अधिक हो गई। इस देश में गत 4 नवंबर से रोजाना एक लाख से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि बीते 3 से लगातार दो लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 80,000 से ज्यादा हो गया है। 

कांग्रेस से हाथ मिला कर लोगों का भरोसा खो दिया : कुमार स्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जदएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस से हाथ मिलाने और उसके साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने से उनकी वह साख खत्म हो गई है जो उन्होंने राज्य के लोगों से अर्जित की थी और जिसे 12 साल तक उन्होंने बरकरार रखा था। मैसूरु में पत्रकारों से बातचीत में कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेता सिद्धरमैया पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जाल में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी उनके साथ स्तर का विश्वासघात नहीं किया था। कुमारस्वामी ने कहा कि जदएस को भाजपा की 'बी' टीम कहने वाली कांग्रेस के साथ उन्हें हाथ नहीं मिलाना चाहिए था, लेकिन पार्टी सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के जोर देने पर वह गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार हो गए थे। 

कांग्रेस को रास नहीं आ रही राहुल पर पवार की टिप्पणी

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शरद पवार की टिप्पणी कांग्रेस को रास नहीं आ रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यशोमती ठाकुर ने कहा कि यदि राज्य में सरकार स्थिर रखनी है, तो कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर कोई भी गलत टिपणी करना बंद करना होगा। दो दिन पहले शरद पवार से एक साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या देश राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार है ? इसका जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा था कि इसको लेकर कुछ सवाल है। राहुल में राजनीतिक स्थिरता की कमी दिखाई देती है। पवार के इस टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यशोमती ठाकुर ने उक्त टिप्पणी की थी। कांग्रेस के नाराजगी व्यक्त करने के बाद राकांपा प्रवक्ता महेश तपासे ने सफाई देते हुए कहा है कि पवार की टिपणी पितातुल्य व्यक्ति समान एक वरिष्ठ नेता की सलाह की तरह है।महाराष्ट्र विकास आघाडी की सरकार 3 दलों की सरकार है। वह शरद पवार ही थे, जिन्होंने हाल ही में बराक ओबामा की पुस्तक में राहुल पर की गई टिप्पणियों की आलोचना की थी। पवार ने साफ कहा था कि ओबामा को अन्य देशों के नेताओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। महाराष्ट्र में पिछले वर्ष चुनाव के बाद बनी तीन दलों की सरकार के शिल्पकार शरद पवार ही माने जाते हैं। 

अपनापन चला गया

अब देर रात ऑफिस से घर आकर इंटरनेट मीडिया की जिम्मेदारी शायद बूढ़े मां बाप की जिम्मेदारी से बढ़कर हो गई है। हां, कमाने-खाने के तौर-तरीके जो बदल गए हैं। 'मैं तंग आ गया हूं, इस बदलती अपनों की दुनिया से अलग कब तक नौकरी के सहारे जिंदा रहूंगा ?' रामलाल ने  एक गहरी सांस लेते हुए अपनी पत्नी शकुंतला से कहा। 'अरे आप परेशान न हो, मैं सब कुछ संभाल लूंगी।' शकुंतला बोली। तभी कमरे के अंदर से भाई खाना की दो थाली बूढ़े मां बाप को देखकर चली गई। दोनों ने एक दूसरे को देखा और फिर नजरें झुकाए भोजन करना शुरू कर दिया। भोजन समाप्ति के बाद ही बहू और बेटे का घर के अंदर प्रवेश हुआ। बेटा तो फिर भी खैरियत पूछ लेता है, परंतु बहु शायद ज्यादा ही आधुनिक है, तभी सीधे अपने कमरे में चली जाती है। 'कैसा खाना बना बाबू जी?' बेटे ने पूछा। 'खाना तो ठीक बना है, लेकिन अब गया है।' तभी कमरे से बाहर निकलती हुई बहु बोली, 'बाबू जी स्वाद का चला जाना तो कोरोना के लक्षण हो सकते हैं, चलो कल आपकी जांच कराते हैं।' 'ठीक है बहू,  कल जाँच करा देना, अब तो स्वाद के साथ-साथ अपनापन भी चला गया है। किस-किस की जांच कराई जाएगी।' बाबूजी के शब्दों में खामोशी की लंबी दीवार खड़ी कर दी थी। खामोशी मैं पता ही नहीं चला कब बहू-बेटा अपने कमरे में चले गए और बाबू जी कल का इंतजार कर रहे थे। 

नहीं रहे चरित्र अभिनेता रवि पटवर्धन

मुंबई। हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ रंगमंच की दुनिया में योगदान देने वाले अभिनेता रवि पटवर्धन का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 साल के थे बताया गया है कि वह काफी समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। 

शनिवार शाम से ही उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। जिसके बाद उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। 2019 में वह मराठी शो अगाबाई सासूबाई में काम करते नजर आए थे। उन्होंने तेजाब, अंकुश जैसी कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था। 



एक बार फिर पायलट हो रहे हैं सक्रिय

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस ने एक बार फिर अंतरिक्ष सियासत तेज हो गई है। करीब 2 सप्ताह बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार 2 साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल विस्तार व राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अपने दोस्तों के साथ कसरत कर शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गहलोत अपने समर्थकों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी संगठन में भी पद लेना चाहते हैं। इसे देखते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान को अपना पुराना वादा याद दिलाया है। जिन्होंने उन्हें और गहलोत समर्थकों को बराबर का हिस्सा देने की बात कही गई थी। आश्वासन दिया गया था कि मंत्रिमंडल व राजनीतिक नियुक्तियों में दोनों के बीच समान रूप से बटवारा होगा। पायलट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व पार्टी प्रभारी अजय माकन तक इस बारे में अपनी बात पहुंचायी तो गहलोत सक्रिय हो गए। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि गहलोत नहीं चाहते है कि पायलट का प्रदेश की राजनीतिक में दखल हो। वह न तो पायलट को फिर से उप मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और न ही उनके समर्थकों को सत्ता व संगठन में पद देना चाहते हैं। इस नेता का कहना है कि 1 दिन पहले राज्य सरकार ने भाजपा के प्रयासों को लेकर दिया गया बयान भी गहलोत की रणनीति का हिस्सा होता है। गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान तक परोक्ष रूप से यह संदेश पहुंचाया कि बागी विधायकों व भाजपा नेताओं के बीच अब भी कहीं ना कहीं संपर्क है। सूत्रों के अनुसार गहलोत आलाकमान तक संदेश पहुंचाने में जुटे हैं कि उनकी पसंद के अनुसार फैसले होने पर ही सरकार सुरक्षित  रह सकती है। मुख्यमंत्री के समर्थक जयपुर से दिल्ली तक सक्रिय हो गए हैं। जो केंद्रीय नेताओं तक गहलोत को प्रदेश का सर्वमान्य नेता बताने में जुटे हैं। उधर कांग्रेस से इस बात को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं कि 5 माह पूर्व पायलट और उनके समर्थकों की बगावत थमने के बाद हुए समझौते को दरकिनार करते हुए गहलोत ने आधा दर्जन नियुक्ति कर दी। 

टीकाकरण से भी नहीं थमेगी अमेरिका में कोरोना से मौतें

वॉशिंगटन। अमेरिका में टीकाकरण शुरू होने के बावजूद कोरोना से होने वाली मौतों में कमी नहीं आएगी। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) का अनुमान है कि 1 अप्रैल तक कोरोना से अमेरिका में 5,39,000 लोगों की मौत हो सकती है। आईएचएमई का यह भी कहना है, अभी टीकाकरण के साथ मास्क पहनने पर जोर दिया जाए तो 66 हज़ार जानें बचाई जा सकती है। इंस्टीट्यूट ने चेतावनी दी है कि अगर संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पर्याप्त उपाय नहीं किया तो 1 अप्रैल तक मरने वालों की संख्या 7,70,000 से ज्यादा हो जाएगी 

मुस्लिम से शादी नहीं करने पर ईसाई लड़की की हत्या

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक लड़की के साथ शादी के लिए मुस्लिम व्यक्ति के प्रस्ताव को उसके अभिभावकों द्वारा खारिज किए जाने के बाद लड़की की हत्या कर दी गई। रावलपिंडी में कोरल पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है और मुख्य संदिग्ध शहजाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चिंता रहती है।  

शनिवार, 5 दिसंबर 2020

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर जाते हुए कांग्रेस के नेता गिरफ्तार

नोएडा।  किसानों को समर्थन देने नॉएडा से  ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर जाते हुए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शाहबुद्दीन,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना, अल्पसंख्यक जिला चैयरमैन दानिश सैफी, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष मोहम्मद गुड्डू,महानगर महासचिव रिजवान चौधरी को सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सेक्टर 8 से  गिरफ्तार करके सूरजपुर पुलिस लाइन भेज दिया 

महानगर अध्यक्ष सहाबुद्दीन व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि लोकतंत्र मैं अपनी बात कहने का अधिकार सब को है । आज किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ पूरे देश का किसान विरोध कर रहा है लेकिन मोदी सरकार पर कोई फर्क नही पड़ रहा है । कांग्रेस हमेशा किसानों के हक़ को लेकर संघर्ष करती रही है और करती रहेगी ,हम गिरफ्तारियों से डरने वाले नही है ।  नेता प्रियंका गांधी जी के दिशा निर्देश पर हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। 

शहडोल में नहीं थम रहा बच्चों की मौतों का सिलसिला

 शहडोल में लगातार हो रही बच्चों की मौतों से एक बार फिर भोपाल तक हड़कंप मच गया। सुबह ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश की संचालक छवि भारद्वाज ने ऑन लाइन मीटिंग की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ उप संचालक स्वास्थ्य (रीवा) भी शामिल हुए। शासन स्तर पर हुए इस रिव्यू के दौरान बच्चों की मौत के पीछे मैदानी अमले की लापरवाही की बात भी आई।

इटली में हालात फिर बेकाबू, अस्पतालों में बेड कम पड़े

 इटली में संक्रमण से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां शुक्रवार को 993 मौतें हुईं। अस्पतालों में बेड कम पड़ते जा रहे हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार क्रिसमस, बॉक्सिंग डे और न्यू इयर प्रतिबंधों के साए में गुजरेंगे।

बर्फ के कारण पूरी तरह जम चुकी है युला कुंडा झील

 हिमाचल प्रदेश के किन्नौर की रोराघाटी में स्थित युला कुंडा झील की है। बर्फ के कारण इन दिनों यह पूरी तरह जम चुकी है। तापमान -14 पहुंच चुका है। यहां झील के बीचोंबीच स्थित है दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना हुआ श्रीकृष्ण मंदिर। ये समुद्रतल से 12 हजार फीट ऊपर है। ये मंदिर प्रदेश के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। बर्फबारी के कारण इन दिनों यह बंद रहता है।

वैक्सीन ट्रायल के 14 दिन बाद हरियाणा के मंत्री पॉजिटिव

 हरियाणा के मंत्री अनिल विज शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20 नवंबर को अंबाला के एक हॉस्पिटल में उन्हें तीसरे फेज के ट्रायल के तहत को-वैक्सीन का डोज दिया गया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द कोरोना टेस्ट कराने की मांग की। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 96 लाख के पार हो गया। पिछले 5 दिनों में एक्टिव केस में 38 हजार 10 की कमी आई है। शुक्रवार को देश में 36 हजार 711 नए नए मामले सामने आए, जबकि 42 हजार 359 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, पिछले 24 घंटे में 510 लोगों की जान गई।

किसानों के प्रदर्शन में भीड़ बढ़ाने के लिए दिहाड़ी देकर बुलाए जा रहे मजदूर

 सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि किसानों के प्रदर्शन में भीड़ बढ़ाने के लिए लोगों को पैसे देकर बुलाया जा रहा है। एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें कुछ लोग ये कहते भी दिख रहे हैं कि उन्हें आने के लिए पैसे दिए गए हैं। 

​​​​​​​हेलमेट पर बॉल लगने के बाद जडेजा टी-20 सीरीज से बाहर

 टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले के बाद टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा कन्कशन कॉन्ट्रोवर्सी के चलते टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत की पारी के आखिरी ओवर में उन्हें हेलमेट पर बॉल लगी थी। इसके बाद वे मैदान पर वापसी नहीं कर पाए। 

पति ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाई तो पत्नी कोर्ट पहुंची

अभी तक कोराेना संक्रमण और लॉकडाउन से तो लोगों को डरते होते सुना है, लेकिन भोपाल में अलग तरह का मामला सामने आया है। लॉ ट्रिब्यूनल (विधिक प्राधिकरण) में एक ऐसा मामला पहुंचा है, जिसमें पति को कोरोना फोबिया की वजह से पत्नी से सोशल डिस्टेंसिंग बनाना महंगा पड़ गया। इस डिस्टेंसिंग की वजह से नई-नवेली पत्नी रूठकर मायके चली गई। उसने 5 महीने बाद प्राधिकरण में भरण-पोषण का आवेदन दिया। मामले में काउंसलिंग की तो पता चला कि कोरोना के डर से पति ने दांम्पत्य दायित्वों को नहीं निभाया। इस पर पत्नी ने आरोप लगा दिया कि उसका पति दांम्पत्य संबंध निभाने लायक ही नहीं है। पत्नी को मनाने के लिए पति को मेडिकल टेस्ट कराके पुरुषत्व का प्रमाण देना पड़ा। मामले में समझौता होने के बाद शुक्रवार को महिला पति के साथ ससुराल चली गई । 

शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

चिराग और ओवैसी फैक्टर ने किस तरह बिगाड़ा NDA और महागठबंधन

 बिहार चुनाव के नतीजे आ गए हैं। हमेशा छोटे भाई की भूमिका में रही भाजपा इस बार बड़ा भाई बन गई। हालांकि, भाजपा इस बार भी छोटा भाई ही रह जाती अगर खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान एनडीए से अलग होकर चुनाव न लड़ते। चिराग की पार्टी लोजपा ने जदयू को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। या इसे यूं कहें कि मोदी के हनुमान ने जदयू की सीटों को बढ़ने से रोक दिया। जिस तरह लोजपा ने जदयू को नुकसान पहुंचाया, उसी तरह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने महागठबंधन का गेम बिगाड़ा। आइए समझते हैं कैसे लोजपा ने NDA को 150+ पहुंचने से रोका और कैसे ओवैसी की पार्टी ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने के सपने को तोड़ दिया?

नगर निगम की 150 सीटों पर वोटों की गिनती जारी

 हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 150 सीटों के रुझान शुक्रवार सुबह 8 बजे आने शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों वाली पार्टी नजर आने लगी। एक समय उसे 79 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही थी और पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी रही तेलंगाना राष्ट्रवादी समिति (TRS) 35 पर सिमटी नजर आ रही थी। लेकिन, 5 घंटे के भीतर ही यानी करीब एक बजे खेल फिर पलट गया।


सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

 देशभर के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स अब 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की तारीख बढ़ाने के साथ ही फिलहाल परीक्षा को भी टाल दिया है। यह परीक्षा 7 फरवरी 2021 को आयोजित होनी थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है।


प्री- टीचर एजुकेशन टेस्ट का सीट अलॉमेंट लेटर जारी, बीएड में एडमिशन के लिए

 राजस्थान के गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज बीकानेर ने प्री- टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2020 का सीट अलॉटमेंट लेटर जारी कर दिया है। इस साल राजस्थान PTET में शामिल हुए सिलेक्टेड कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ptetdcb2020.com के जरिए अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दे कि ये अलॉटमेंट लेटर दो साल के बीएड कोर्स के हैं।

फ्रांस में 2600 मस्जिदें

एक अनुमान के मुताबिक, फ्रांस की कुल जनसंख्या इस वक्त करीब 6.50 करोड़ है। इनमें से 7 फीसदी मुस्लिम आबादी है। देश में कुल मिलाकर 2600 मस्जिदें हैं। तीन साल में तीन मस्जिदों को सरकार बंद कर चुकी है। फिलहाल, 76 मस्जिदें शक के घेरे में हैं और इनकी जांच की जा रही है। इनमें से 16 पेरिस और आसपास के क्षेत्रों में हैं। बाकी 60 देश के दूसरे हिस्सों में हैं।

फ्रांस में मस्जिदों की सख्ती से जांच शुरू

फ्रांस। दो आतंकी हमलों के बाद फ्रांस ने मस्जिदों की सख्त जांच शुरू कर दी है। यहां होम मिनिस्टर ने साफ कर दिया है कि अगर मस्जिदों में कुछ गलत पाया गया तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा। फ्रांस सरकार के सूत्रों का दावा है कि देश में कुछ जगहों से कट्टरता और अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और इनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। फ्रांस में अक्टूबर में एक हिस्ट्री टीचर का सिर काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके बाद नीस शहर में एक कट्टरपंथी ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी। 

CNG किट को लगाने से 100km का माइलेज देगी एक्टिवा

दिल्ली। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच सीएनजी थोड़ा सुकून देने वाली है। ये पेट्रोल की तुलना में सस्ती है और माइलेज भी ज्यादा देती है। यही वजह है कि कई लोग एक्टिवा में भी सीएनजी किट फिट करा लेते हैं। ऐसे में एक्टिवा का माइलेज 100 किलोमीटर का हो जाता है। सीएनजी की कीमत करीब 47-48 रुपए प्रति किलोग्राम है। यानी इतने रुपए के खर्च में स्कूटर 100 किलोमीटर तक दौड़ेगा। 

पैरा एथलेटिक्स कोच नवल सिंह कोरोना पाॅजिटिव

 पैरा एथलेटिक्स कोच नवल सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पैरा एथलीटों के चल रहे नेशनल कैंप में बतौर कोच नियुक्त थे। स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया(साई) के अनुसार नेशनल कोच के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनसे प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को हॉस्टल में क्वारैंटाइन कर दिया गया है। वहीं कोच भी होम आइसोलेट हो गए हैं।


मसूरी से भी ठंडा रहा मुजफ्फरनगर

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शुक्रवार को सीजन का पहला घना कोहरा दिखाई दिया। इससे लोगों को आवागमन में काफी मुश्किल हुई। कोहरा इतना घना था कि चंद कदम की दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। हाइवे पर वाहन कोहरे के कारण रेंगते नजर आए। गुरुवार को मुजफ्फरनगर मसूरी से भी ठंडा रहा। मसूरी के 9 डिग्री सेल्सियस की तुलना में यहां का पारा न्यूनतम 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि मेरठ में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


मधुरा से पकड़े गए पीएफआई के सदस्यों से पूछताछ करेगी ED

मथुरा। हाथरस कथित गैंगरेप और हत्या मामले की आड़ में उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा भड़काने की साजिश में गिरफ्तार हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों से प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) पूछताछ करेगी। इसके लिए ईडी ने सोमवार को मथुरा कोर्ट से पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी। ईडी आरोपियों से PFI से फंडिंग और दिल्ली दंगों से जुड़े मोहम्मद इलियास से संपर्क पर सवाल कर सकती है। 

दिल्ली में हुई हिंसा में PFI कनेक्शन सामने आने पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश। लखनऊ और बाराबंकी में ED की टीम ने छापेमारी की। डायरेक्टर ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में हुई हिंसा में PFI कनेक्शन सामने आने पर कार्रवाई की गई है। इस मामले में लखनऊ से पकड़ा गया नदीम बाराबंकी का रहने वाला है। उससे जुड़े लोगों का इतिहास खंगाला जा रहा है।

यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी

बिहार। डायरेक्टोरेट ऑफ इन्फोर्समेंट (ED) ने गुरुवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के दफ्तरों पर देश भर में छापे मारे। यह कार्रवाई नौ राज्यों में एक साथ 26 जगह की गई। इनमें केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, बिहार  , यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान शामिल हैं। बिहार में PFI के जनरल सेक्रेटरी मो. सनाउल्लाह के घर छापेमारी करने दरभंगा के शंकरपुर पहुंची टीम को लौटते वक्त गांव वालों ने घेर लिया। उनका कहना था कि छापेमारी में बरामद सामान की लिस्ट उन्हें दी जाए। बताया जाता है कि इस समय सनाउल्लाह कोलकाता में है। इसका पता चलने पर उनको कोलकाता में PFI दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। 

अगले साल चीन बन जाएगा तेल रिफाइनिंग का किंग

 चाइना नेशनल पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के इकॉनोमिक्स एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च इंस्टीट्यूट के मुताबिक इस सदी की शुरुआत के बाद से चीन की रिफाइनिंग क्षमता बढ़कर करीब तीन गुना हो चुकी है। 2025 तक चीन की क्रूड प्रोसेसिंग क्षमता बढ़कर सालाना 1 अरब टन या रोजाना 2 करोड़ बैरल तक पहुंच सकती है। यह क्षमता इस साल के आखिर तक 1.75 करोड़ बैरल रोजाना रहने का अनुमान है।

सप्लाई की दिक्कतों से जूझ रहे चीन ने 30 सालों में पहली बार भारतीय चावल खरीदा

 चीन। भारतीय चावल के आयात की शुरुआत कर दी है। पिछले 30 सालों में पहली बार उसने भारतीय चावल खरीदा है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन में चावल की सप्लाई कम हो गई है। साथ ही भारत से जो चावल चीन खरीद रहा है, उस पर भारी डिस्काउंट भी मिल रहा है। भारतीय उद्योग जगत के अधिकारियों के मुताबिक विश्व में भारत चावल का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। जबकि चीन सबसे बड़ा आयातक देश है। चीन सालाना करीबन 40 लाख टन चावल का आयात करता है। हालांकि वह पिछले कुछ सालों से भारत से चावल खरीदने से परहेज करता रहा है। क्योंकि वह लगातार भारतीय चावल की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाता रहा है।

महिलाएं फावड़ा लेकर खेतों में उतरीं, ताकि न आंदोलन कमजोर पड़े न फसल

 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 9वां दिन है। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हैं और उनके खेतों को संभाल रही हैं घर की औरतें। पत्नी, बहनों, मांओं ने गांव में वो जिम्मेदारी संभाल रखी है, जो पुरुष संभाल रहे थे। न घर सूना है और ना खेत।


 पटियाला के अगेता गांव की इन फोटोज में देखिए कि किस तरह से महिलाओं ने गांवों में संभाला मोर्चा...गांव के ही भारतीय किसान यूनियन के नेता हरविंदर सिंह साथियों के साथ बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। उनके साथ ही गांव के 10 परिवारों से किसान आंदोलन में गए हैं। पर मर्दों की गैरमौजूदगी में कुछ भी थमा नहीं है। मवेशियों के लिए चारे का इंतजाम हो या फिर खेती-किसानी का जिम्मा, महिलाओं ने सब संभाल रखा है।

गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

SP अब शिवपाल की विधानसभा सदस्यता खत्म कराने में जुटी

 समाजवादी पार्टी अपने विधायक शिवपाल यादव की सदस्यता खत्म कराने में जुट गई है। इसके लिए उसने बकायदा विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित से सदस्यता खत्म करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से एक सूचना जारी हुई है। 

इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य (दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता) नियमावली 1987 के नियम 7 के उपनियम (3) क के आधार सपा के नेता रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा सदस्य  शिवपाल यादव की सदस्यता  के विरुद्ध याचिका दी  है। सपा ने लंबे समय बाद उनकी सदस्यता खत्म करने की याचिका दी है। वैसे शिवपाल यादव काफी समय पहले ही सपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बना चुके हैं। खास बात यह कि शिवपाल यादव पहले ही सपा से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से कई जगह लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी उतारे थे। शिवपाल की वजह से सपा फिरोजाबाद की सीट हार गई थी, जहां पार्टी महासचिव रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव भाजपा के मुकाबले हार गए।

शिवपाल यादव ने सपा में विलय से किया इनकार

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने सपा में विलय से इनकार करते हुए कहा कि एक सीट दिए जाने की बात मजाक है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 21 दिसंबर को मेरठ के सिवालखास में विशाल रैली कर विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। वह चुनाव में रथयात्रा भी निकालेंगे और पदयात्रा भी करेंगे। उन्होंने सांसद असदुद्दीन ओवैसी व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के साथ तालमेल का संकेत दिया। 

शिवपाल यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कई बार कोशिश की, समाजवादी धारा के सभी लोग एक मंच पर आएं और एक ऐसा तालमेल बनें जिसमें सभी को सम्मान मिल सके। जहां तक समाजवादी पार्टी का प्रश्न है, अब तक मेरे इस आग्रह पर पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही इस विषय पर मेरी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से कोई बात हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी मंशा स्पष्ट होने के बावजूद बात आगे नहीं बढ़ पा रही है ।

प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और पार्टी विलय जैसे एकाकी विचार को एक सिरे से खारिज करती है और अपने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाती है कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिवपाल ने कहा कि जहां तक मंत्री पद की बात है,वह पहले भी कई बार रह चुके हैं। विदित हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि प्रसपा को एक सीट पर सरकार बनने पर एक मंत्री पद दिया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश सरकार में ये 'ऊपर वाला' कौन है: प्रियंका गांधी

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोटालेबाज बिल्डर को बचाने के लिए पुलिस अधिकारी को धमकाने वाली उत्तर प्रदेश की मंत्री स्वाति सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर योगी सरकार की आलोचना की है। प्रियंका ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'यूपी में भाजपा सरकार की मंत्री बोलती हैं कि ऊपर से आदेश है, घोटालेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। ये 'ऊपर' कौन है जो चाहता कि घोटालेबाजों पर कार्रवाई न हो। डीएचएफएल-पीएफ घोटाला, सिडको-पीएफ, होमगार्ड वेतन घोटाला, एलडीए घोटाला। इन सारे घोटालों में बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।'

तीन तलाक के 273 मामलों में केस दर्ज: योगी आदित्यनाथ

 उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में राज्य अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पिछले एक साल में राज्य में तीन तलाक के कुल 273 मामले प्रकाश में आए। इन सभी मामलों में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई। 

उन्होंने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 95 मामले मेरठ जोन से आए जबकि बरेली जोन से 63 मामले और लखनऊ जोन से 36 मामले आए। संवाद के दौरान तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की आम शिकायत यही रही की उनके दर्ज मामलों में पुलिस लापरवाही बरतती है और रिश्वत न देने पर परेशान करती है। 

प्रदेश की कानून-व्यवस्था में कोई सुधार नहीं: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री के तमाम वादों और कथित आदेशों के बावजूद प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नजर नहीं आ रहा है। शायद यह कहना भूल गए कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था में कोई सुधार नहीं पहले की ही तरह है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं नहीं हो। यह भी आरोप लगाया कि आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट तक नहीं लिखी जा रही है।

सपा अध्यक्ष ने जारी एक बयान में कहा है कि कानून-व्यवस्था का वादा कर उत्तर प्रदेश वासियों को अपराध व्यवस्था देने वाली भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने जंगलराज के लिए जानी जाएगी। आपराधिक घटनाओं की कई दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती है। पीड़ित का उत्पीड़न आम बात है। पुलिस अपराधियों को भाजपा नेताओं के कहने पर संरक्षण देती नजर आ रही है। प्रशासनिक मशीनरी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पंगु हो चली है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधी लगातार कहर बरपा रहे हैं। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश वासियों के सुख चैन और शांति की दुश्मन बन गई है। भाजपा सरकार अपनी वादा-खिलाफी के लिए भी याद की जाएगी। उसने किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों सबको धोखा दिया है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता चरम पर है। प्रदेश सरकार इसे रोकपाने में विफल साबित हो रही है।

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपितों को पांच साल की सजा

 ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपितों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। तीनों आरोपितों पर दस-दस हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की मजबूत पैरवी के चलते आरोपितों को सजा हुई है।

दनकौर कोतवाली में वर्ष 2015 में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया था कि दनकौर के रहने वाले तीन आरोपित शाहिद, शकील व जहीर ने घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ व पत्नी से मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की और आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की।

कुल पांच गवाह केस की सुनवाई के दौरान पेश हुए। कोर्ट ने साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपितों को सजा सुनाई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत मजबूत पैरवी के चलते लगातार महिला संबंधित अपराध में सजा सुनाई जा रही है। बीते दिनों भी महिला अपराध संबंधित एक मामले में आरोपित को बीस साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: इंजीनियर से पांच लाख की ठगी

 ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली युवती इंजीनियर से पांच लाख की ठगी कर ली गई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शादी का झांसा देकर विदेशी नागरिक ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईकोविलेज दो सोसायटी में रहने वाली ऋचा साफ्टवेयर इंजीनियर है। शादी के लिए उनके स्वजन किसी अच्छे लड़के की तलाश में है। स्वजन ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर युवती का बायोडाटा अपलोड किया। आरोप है कि बीते दिनों युवती के मोबाइल पर एक संदेश आया। आरोपित ने अपना नाम एलिडटा बताया। जब युवती ने पूछा कि वह कहां का रहने वाला है तो आरोपित ने खुद को स्कॉटलैंड का निवासी बताया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। एलिडटा ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई। विदेशी नागरिक ने युवती से कहा कि उसका भाई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है इसलिए वह भारत आने वाला है। पीड़िता को विश्वास हो गया कि आरोपित दिल्ली आएगा। मदद के नाम पर आरोपित ने पहले तीन लाख रुपये हड़प लिए। उसके बाद खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर बताकर कस्टम ड्यूटी के नाम पर आरोपित ने दो लाख रुपये और ठग लिए। कुल पांच लाख की ठगी करने के बाद आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिया। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की। जांच के बाद मुकदमा बिसरख कोतवाली में दर्ज किया गया है। एडिशनल डीसीपी साइबर अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बिना रजिस्ट्रेशन कर रहे अस्पतालों का संचालन

नोएडा।  कोरोना की आड़ में जिले में अवैध रूप से अस्पतालों व क्लीनिकों का संचालन भी किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार 470 अस्पतालों में 403 ऐसे अस्पताल है, जिनका इस वर्ष नवीनीकरण और पंजीकरण नहीं हुआ है। जबकि कोरोना प्रभावी होने के कारण शासन ने 31 दिसंबर तक प्रत्येक अस्पताल, क्लीनिक के पंजीकरण की अवधि तय की थी। पहले 31 मार्च तक नवीनीकरण और पंजीकरण कराना होता था। इसके लिए भी विभाग अलर्ट हो गया है। सभी अस्पताल प्रबंधकों को चिकित्सीय दस्तावेज, नाम, पता और मोबाइल नंबर व स्वास्थ्य कर्मचारियों का विवरण आदि जानकारी विभाग में जमा कराने के आदेश दिए हैं।

डाटा न देने पर निजी अस्पतालों का होगा लाइसेंस निलंबित

 नोएडा : जिले में निजी अस्पतालों की मनमानी बदस्तूर जारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक ओहरी व आइएमए अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा द्वारा बार-बार नोटिस जारी व अपील करने के बावजूद भी अस्पतालों के प्रबंधक चिकित्सकों व स्टाफ का डाटा देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में अब सीएमओ ने निजी अस्पतालों को 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है। यदि दो दिन में डाटा उपलब्ध नहीं कराया तो अस्पतालों का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि जनवरी 2021 के अंत तक कोविड वैक्सीन तैयार होने की उम्मीद है। वहीं, कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेशभर में सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों का डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुका है, लेकिन निजी अस्पताल डाटा उपलब्ध कराने में संजीदा नहीं हैं। वैक्सीन आने के बाद आपाधापी से बचने के लिए कई बार निजी चिकित्सालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक भी की जा चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। जिले में 470 निजी अस्पताल है, अभी तक 190 अस्पतालों ने डाटा नहीं दिया है। सीएमओ ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है कि यदि अस्पतालों की ओर से 48 घंटे के अंदर डाटा विभाग में उपलब्ध नहीं कराया गया तो उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।

तीन युवतियों से 60 हजार रुपये ठगे

 दादरी : दादरी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली इंटरमीडिएट उत्तीर्ण तीन युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20-20 हजार रुपये ठग लिए गए हैं। एक माह बाद भी जब पीड़ित युवतियों को नौकरी नहीं मिली, तो उन्होंने आरोपित से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि आरोपित ने उन्हें डरा-धमका और डांटकर भगा दिया। युवतियों के स्वजन का कहना है कि उन्होंने पांच फीसद ब्याज पर रकम उधार ली थी। बुधवार को इन युवतियों ने सामूहिक रूप से पुलिस से शिकायत की है।

दादरी कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि तीनों पीड़िता निशी, अरसा व मुस्कान दादरी की नई आबादी के मेवतियान पीपलवाली मस्जिद के पास रहती हैं। आरोप है कि दादरी रेलवे रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट की दो महिला कर्मचारी तीन अक्टूबर को निशी के घर पहुंची और उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये जमा करने को कहा। दोनों ठगों ने निशी के साथ उनकी दो सहेलियों अरसा व मुस्कान से भी 20-20 हजार रुपये जमा करवा लिए। आरोप है कि कुछ दिन ट्रेनिग देने के नाम पर तीनों युवतियों को एक माह तक संस्थान बुलाया। एक माह बाद भी जब नौकरी नहीं लगी, तो युवतियों ने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर उन्हें रकम वापस करने से इनकार करते हुए कार्यालय से भगा दिया गया। आरोप है कि इंस्टीट्यूट मालिक ने हर लड़की से तीन-तीन अन्य लड़कियों को जोड़ने की बात कही, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। देर शाम पीड़ित युवतियों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार: 600 से ज्यादा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

 बिहार में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के दिन अब लदने वाले हैं। इस साल भ्रष्टाचार में लिफ्त पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नीतीश कुमार सरकार ने 644 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें से 85 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कार्रवाई की जद में सिपाही से लेकर आईपीएस अधिकारी तक हैं। इसको लेकर नीतीश कुमार सरकार ने एक से सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

बिहार सरकार के इस नोटिफिकेशन में बताया गया कि किस तरीके से 85 पुलिसकर्मी जो शराब बंदी कानून के उल्लंघन, बालू खनन में भ्रष्टाचार और भूमि विवाद में उगाही को लेकर साक्ष्य मिले थे, जिसके आधार पर इन पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई जनवरी से नवंबर, 2020 के दौरान हुई है।

पुलिस मुख्यालय से मिल रही जानकारी के अनुसार, दो आईपीएस अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई में वृहद सजा दी गई है और चार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, बिहार पुलिस सेवा के सात अफसरों को भी कड़ी सजा मिली है। जबकि 25 से खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है।

नहीं रहे मसाला ब्रांड एमडीएच के मालिक 'महाशय' धर्मपाल गुलाटी

 मसाला ब्रांड एमडीएच के मालिक 'महाशय' धर्मपाल गुलाटी का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। वे 98 साल के थे। खबरों के मुताबिक, गुलाटी का पिछले तीन हफ्तों से दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने सुबह 5:38 बजे अंतिम सांस ली। इससे पहले वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि बाद में वे ठीक हो गए थे। पिछले साल उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

venue for parties- advt


 

Venue- Advt

 


सेक्टर-38 में कैनविन ने शुरू किया पहला सेवा पॉलीक्लीनिक

गुड़गांव.  बीमारियों की जांच व उपचार को निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च करने को मजबूर लोगों के लिए सुभाष चौक के निकट सेक्टर-38 में कैनविन फाउंडेशन का पहला कैनविन सेवा पॉलीक्लीनिक खोला गया।

इस पॉलीक्लीनिक का बुधवार को सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव व जिला उपायुक्त अमित खत्री की माता कृष्णा देवी ने किया। फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल एवं सह-संस्थापक नवीन गोयल की माता स्वर्गीय अंगूरी देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर कैनविन सेवा पॉलिक्लीनिक शुरू किया गया है।

इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि देशभर में गुरुग्राम पहला ऐसा जिला बना, जहां कोविड19 के चलते रक्तदान, प्लाज्मा दान किया जाने लगा। इसमें कैनविन का अहम रोल रहा।

होटल में बुलाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में युवती को होटल में बुलवाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मूल रूप से रोहतक निवासी युवती ने बताया कि वह सेक्टर-45 क्षेत्र में रहती है।

उसकी दोस्ती करीब 3 साल पहले गुरुग्राम के राज नगर निवासी प्रवीण से हुई थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि साल 2018 में प्रवीण उसे अपने साथ सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के होटल में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

सीबीआई, ईडी, एनआईए के दफ्तराें में लगे सीसीटीवी कैमरे : सुप्रीम काेर्ट

 सुप्रीम काेर्ट ने बुधवार को केन्द्र को निर्देश दिया कि गिरफ्तार करने और पूछताछ करने का अधिकार रखने वाले सीबीआई, ईडी और एनआईए सहित सभी जांच एजेंसियाें के दफ्तराें में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

जस्टिस आरएफ नरिमन, केएम जोसेफ और अनिरूद्ध बोस की पीठ ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रत्येक थाने में प्रवेश और निकासी के स्थान, मुख्य प्रवेश द्वार, हवालात, सभी गलियारों, लॉबी, स्वागत कक्ष क्षेत्र और हवालात कक्ष के बाहर के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगे हों।

शीर्ष अदालत ने इससे पहले मानव अधिकारों के हनन पर अंकुश लगाने के लिये थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया था। बेंच ने कहा कि सीसीटीवी प्रणाली में नाइट विजन सुविधा के साथ ही आडियो और वीडियो की फुटेज की व्यवस्था होनी चाहिए और केंद्र तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ऐसी प्रणाली खरीदना अनिवार्य होगा जिनमें कम से कम एक साल और इससे ज्यादा समय तक सीसीटीवी कैमरों के आंकड़ों को संग्रहित कर रखने की सुविधा हो।

साउथ एमसीडी ने जन्म एंव मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरु

 दक्षिणी निगम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। अब किसी भी व्यक्ति को पंजीकरण करने के लिये जन्म एवं मृत्यु विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

महापौर अनामिका मिथिलेश सिंह ने बताया कि इस सुविधा के अन्तर्गत अत्यंत सरल तरीके से आप घर पर ही बिना किसी शुल्क के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीकरण स्वतः ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी व गैर-सरकारी अस्पताल भी अपने यहां हुए प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे तथा सम्बन्धित आवेदक जन्म या मृत्यु प्रमाण-पत्र की कॉपी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र का प्रिन्ट आउट ऑनलाइन निशुल्क ही निकाला जा सकता है। इसके लिए किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।

दिल्ली सरकार ने प्राइवेट लैब्स में आरटी-पीसीआर टेस्ट की फीस 2400 से घटाकर 800 रुपए की

 दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली में पिछले दो-तीन सप्ताह से पॉजिटिविटी दर में काफी गिरावट आई है। अब यह घट कर 7.35 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिविटी दर में आने वाली यह कमी काफी संतोषजनक और राहत देने वाली बात है। सतेंद्र जैन ने बताया कि कल दिल्ली में 3726 कोरोना के नए मामले सामने आए थे और कल पॉजिटिविटी दर 7.35 प्रतिशत थी, जबकि 7 नवंबर को 15.26 प्रतिशत थी।

किसानों के समर्थन में प्रकाश सिंह बादल ने पद्मविभूषण लौटाया

 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में अवॉर्ड वापसी का दौर फिर शुरू हो गया है। पहला नाम है पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल लीडर प्रकाश सिंह बादल का। उन्होंने 2015 में मिला पद्म विभूषण अवॉर्ड लौटा दिया है। दूसरा नाम है शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा का। उन्होंने भी अपना पद्म भूषण अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और पद्मश्री परगट सिंह, पद्मश्री रेसलर करतार सिंह, अर्जुन अवार्डी हॉकी प्लेयर राजबीर कौर और बास्केटबॉल प्लेयर अर्जुन सिंह चीमा ने भी अपने अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।

DCGI की जांच में कोवीशील्ड को क्लीनचिट

 ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की जांच में कोरोना की वैक्सीन कोवीशील्ड (Covidshield Vaccine) को क्लीनचिट मिल गई है। DCGI को वैक्सीन का डोज लेने वाले वॉलंटियर की खराब सेहत और वैक्सीन के बीच कोई तालमेल नहीं मिला। DCGI ने यह नतीजा इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट पैनल की रिपोर्ट के आधार पर निकाला है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वॉलंटियर को किसी तरह का मुआवजा देने की जरूरत नहीं है। इस एक्सपर्ट पैनल में एम्स नई दिल्ली, सफदरगंज अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़, लेडी हार्डनिंग मेडिकल कॉलेज, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर्स शामिल थे।

कोरोना:एक्टिव केस में लगातार चौथे दिन 5 हजार से ज्यादा की गिरावट

 देश में कोरोना के एक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला लगातार छह दिन से जारी है। बुधवार को 5059 एक्टिव केस कम हुए। यह लगातार चौथा दिन रहा जब पांच हजार से ज्यादा मरीज कम हुए। बीते चौबीस घंटे में कुल 33 हजार 743 नए केस आए, 37 हजार 301 मरीज ठीक हुए और 497 की मौत हो गई। अब तक कुल 95.33 लाख केस आ चुके हैं, 89.70 लाख ठीक हो चुके हैं, 1.38 लाख की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव केस अब 4.22 लाख बचे हैं, जो 22 जुलाई के बाद सबसे कम हैं। तब इनकी संख्या 4.25 लाख थी।

रजनीकांत 31 दिसंबर को पार्टी का ऐलान करेंगे

 दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत (69) ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। एक्टर ने 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया। रजनीकांत ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के बारे में औपचारिक घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम कड़ी मेहनत करेंगे और जीतेंगे।

रजनीकांत पिछले कई महीनों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने सियासी पारी को लेकर अपने पत्ते खोले हैं। पार्टी बनाने और विधानसभा चुनाव में उतरने के ऐलान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में एक और एक्टर की एंट्री होगी। इससे पहले वहां फिल्मी कलाकार राजनीति में कामयाबी हासिल करते रहे हैं।

भारत में इमरजेंसी अप्रूवल को लेकर क्या नियम है?

  • भारत की टॉप वैक्सीन साइंटिस्ट और वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर डॉ. गगनदीप कांग के मुताबिक, पिछले साल ही भारत के नए क्लिनिकल ट्रायल्स के नियम बने हैं। इसमें रेगुलेटर को आपात परिस्थितियों में बिना ट्रायल के भी दवा या वैक्सीन को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी देने का अधिकार दिया है।
  • डॉ. कांग के मुताबिक, इमरजेंसी यूज की परमिशन देने के बाद भी मॉनिटरिंग क्लिनिकल ट्रायल्स जैसी ही होती है। हर पेशेंट के डिटेल्स जरूरी होते हैं। उन पर नजर रखी जाती है। जिस कंपनी को अपने प्रोडक्ट के लिए कहीं और लाइसेंस मिला है, उसे प्री-क्लिनिकल और क्लिनिकल ट्रायल्स का पूरा डेटा रेगुलेटर को सबमिट करना होता है।
  • जब कंपनी इमरजेंसी रिस्ट्रिक्टेड यूज की परमिशन मांगती है, तो रेगुलेटर के स्तर पर दो स्टेज में वह प्रोसेस होती है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी उस एप्लिकेशन पर विचार करती है। उसके अप्रूवल के बाद मामला अपेक्स कमेटी के पास जाता है। इस कमेटी में स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े विभागों के सचिव भी होते हैं।

इमरजेंसी अप्रूवल में क्या खतरा रहता है?

  • यह अलग-अलग दवा और वैक्सीन पर निर्भर करता है। हो सकता है कि आगे चलकर इमरजेंसी अप्रूवल हटा दिया जाए और पूरा प्रोजेक्ट ही बंद कर दिया जाए। कोरोना के इलाज में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन और रेमडेसिविर के साथ ऐसा ही हुआ। WHO ने भी पहले जिन दवाओं को कोरोना में कारगर बताया, बाद में उन्हें वापस ले लिया।
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महाराष्ट्र चैप्टर के प्रेसिडेंट डॉ. अविनाश भोंडवे का कहना है कि इमरजेंसी अप्रूवल अधपके खाने जैसा है। बेहतर होगा कि जब खाना पूरी तरह पक जाए, तभी उसे खाया जाए। दुर्घटना से देर भली ही होती है।

ब्रिटेन में फाइजर की वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल

 कोरोना के दौर में सबसे बड़ी राहत की खबर आ गई है। ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही ब्रिटेन यूरोप का पहला देश बन गया, जिसने इसके इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 95% तक इफेक्टिव है। मंजूरी मिलने के बाद कुछ ही दिनों में वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद है। ब्रिटेन ने पहले से ही अपनी दो करोड़ आबादी के लिए फाइजर और बायोएनटेक वैक्सीन के चार करोड़ डोज ऑर्डर कर दिए हैं। फाइजर अमेरिकी और बायोएनटेक जर्मन कंपनी है।

6 में से सिर्फ 2 वैक्सीन ही अंतिम फेज के ट्रायल्स में; बाकी 4 वैक्सीन मार्च के बाद ही आएंगी

 ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन-कोवीशील्ड के फेज-3 के क्लिनिकल ट्रायल्स के नतीजे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आ चुके हैं। इसे भारत में बना रहे सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला ने पिछले हफ्ते कहा था कि वे जल्द ही इमरजेंसी अप्रूवल के लिए अप्लाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

डॉ. गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि जो डेटा अब तक सामने आया है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि वैक्सीन सेफ और इफेक्टिव है। वैक्सीन की सेफ्टी और एफिकेसी से कोई समझौता नहीं होगा। 70 से 80 हजार वॉलंटियर्स को वैक्सीन लगाई गई है। अब तक कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। डेटा बताता है कि शॉर्ट टर्म वैक्सीन सुरक्षित है।

भारत में जनवरी तक वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकता है: AIIMS डायरेक्टर

 देश के लिए सबसे अच्छी खबर आई है। दिसंबर के आखिर में या जनवरी की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकता है। दिल्ली-AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

डॉ. गुलेरिया ने कहा है कि भारत में अब कुछ वैक्सीन फाइनल स्टेज के ट्रायल्स में हैं। हमें उम्मीद है कि दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत तक इनमें से किसी को ड्रग रेगुलेटर से इमरजेंसी अप्रूवल मिल जाएगा। उसके बाद वैक्सिनेशन शुरू हो सकेगा। दरअसल, इस समय भारत में छह वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक के वैक्सीन फेज-3 ट्रायल्स में हैं।

गुजरात में हर दिन करीब डेढ़ हजार केस आ रहे

 गुजरात में अब तक कोरोना के 2.12 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 1.94 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, 4018 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 14 हजार 713 मरीजों को इलाज चल रहा है। यहां हर दिन करीब डेढ़ हजार नए केस आ रहे हैं। सबसे ज्यादा करीब तीन हजार एक्टिव केस अहमदाबाद में हैं।

मास्क न लगाने वालों से कोविड सेंटर में सेवा कराओ, SC ने रोक लगाई

 मास्क नहीं लगाने वालों से कोविड सेंटर में सेवा कराने के गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन बाद ही रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह कोविड सेंटर्स पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन सुनिश्चित करे।

सुप्रीम कोर्ट ने माना की हाईकोर्ट का आदेश पालन करने लायक नहीं है। इससे लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि लोग बिना मस्क पहने मॉल और शादी-पार्टियों में जा रहे हैं। मास्क पहनने को सख्ती से लागू करना जरूरी है।

दरअसल, गुजरात हाईकोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया था कि राज्य में मास्क नहीं पहनने वालों को कोरोना सेंटर में 5-6 घंटे सेवा करनी पड़ेगी। इस सेवा के दिन 5 से 15 तक हो सकते हैं। ये दिन बिना मास्क पकड़े जाने वालों की उम्र और मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए तय किए जाएंगे। राज्य सरकार को इस आदेश पर नोटिफिकेशन जारी करने को भी कहा था। हाईकोर्ट के इस आदेश को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

सच्ची बातें

दुनिया की सबसे सस्ती चीज है 

सलाह एक से मांगो हज़ारो से मिलती है 

और सबसे महंगा है 

सहयोग हज़ारो से मांगो एक से मिलता है 


कठिन समय में 

समझदार व्यक्ति रास्ता खोजता है 

और कायर बहाना 


जिंदगी में जो हम चाहते है 

वो आसानी से नहीं मिलता 

लेकिन जिंदगी का सच ये है की 

हम भी व्ही चाहते है, जो आसानी से नहीं मिलता 


जीवन में कभी भी मुसीबत आए 

तो किसी से मदत मत मांगना क्योकि 

मुसीबत थोड़ी देर की होती है और 

अहसान जिंदगी भर का होता है  

 

जिंदगी एक लड़ाई है

जिंदगी एक लड़ाई है

विश्वास रखो खुद पर

खुद हार कर कभी जान देने की मत सोचना,

कभी मैदान छोड़ भागना मत , 

 क्योकि झुको उतना ही जितना सही हो,

बेवजह झुकना दुसरो के एहम को केवल बढ़ावा देना है,


 अपने होसले को ये मत बताओ की

 तुम्हारी तकलीफ कितनी बड़ी है

 अपनी तकलीफ को बताओ की तुम्हारा होसला कितना है,


 सतरंज में वज़ीर और जिंदगी में ज़मीर

 अगर मर जाए तो खेल खतम समझिये

 क्योकि एक दिन ऐसा आएगा 

घङी किसी और की होगी और समय आपका        

 

पति-पत्नी मिलकर गरीब बच्चों को 10 रु में ट्यूशन पढ़ाते है, और महिलाओं को फ्री में सैनेटरी पैड बांटते हैं

 पश्चिम बंगाल। कोरोना की वजह से महीनों चले लॉकडाउन ने यहां के लोगो की हालात और बदतर बना दी हैं। बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।काम करने वाले लंबे अरसे से जीवन की मौलिक सुविधाओं से भी वंचित हैं। कई चाय बागान बंद पड़े हैं। इस बीच यहां के रहने वाले एक दंपती ने नई पहल की है। 

यह दंपती हैं : अनिर्वाण नंदी और उनकी पत्नी पौलमी चाकी नंदी। अनिर्वाण IIT खड़गपुर में सीनियर रिसर्च फेलो हैं और पौलमी सोशल साइंस और इकोनॉमी में रिसर्च एसोसिएट हैं। फिलहाल कॉलेज बंद होने की वजह से यह दोनों अपने घर पर रह रहे हैं।बागानों और गांवों के बच्चों को महज दस रुपए में ट्यूशन पढ़ाने और मोबाइल लाइब्रेरी के जरिए किताबें उधार देने के साथ ही यह लोग महिलाओं, मजदूरों और युवतियों में फ्री सैनेटरी पैड भी बांट रहे हैं। 




पाकिस्तान की अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री को अपराधी घोषित किया

इस्लामाबाद। हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अदालत में लगातार गैर हाजिरी को लेकर सख्त रुख अपनाया और बुधवार को उन्हें अपराधी घोषित कर दिया। अदालत ने इसका जिक्र अपने आदेश में भी किया है। नवाज पिछले कुछ महीनों से लंदन में रह रहे हैं। उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने ही भ्रष्टाचार के दो मामलों में सजा सुनाई थी। 

मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

रहस्य ढाई अक्षर में!

 मुझे ठीक से याद नहीं है कि मैने कब पढा था 

पोथी पढ़ पढ़ जग मुआ पंडित भया न कोय 

ढाई अक्षर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय 

अब पता लगा ये ढाई अक्षर क्या है-


ढाई अक्षर के ब्रह्मा और ढाई अक्षर की सृष्टि

ढाई अक्षर के विष्णु और ढाई अक्षर की लक्ष्मी

ढाई अक्षर के कृष्ण और ढाई अक्षर की कान्ता।(राधा रानी का दूसरा नाम)


ढाई अक्षर की दुर्गा और ढाई अक्षर की शक्ति

ढाई अक्षर की श्रद्धा और ढाई अक्षर की भक्ति

ढाई अक्षर का त्याग और ढाई अक्षर का ध्यान


ढाई अक्षर की तुष्टि और ढाई अक्षर की इच्छा

ढाई अक्षर का धर्म और ढाई अक्षर का कर्म

ढाई अक्षर का भाग्य और ढाई अक्षर की व्यथा


ढाई अक्षर का ग्रन्थ और ढाई अक्षर का सन्त

ढाई अक्षर का शब्द और ढाई अक्षर का अर्थ

ढाई अक्षर का सत्य और ढाई अक्षर की मिथ्या


ढाई अक्षर की श्रुति और ढाई अक्षर की ध्वनि

ढाई अक्षर की अग्नि और ढाई अक्षर का कुण्ड

ढाई अक्षर का मन्त्र और ढाई अक्षर का यन्त्र


ढाई अक्षर की श्वांस और ढाई अक्षर के प्राण

ढाई अक्षर का जन्म ढाई अक्षर की मृत्यु

ढाई अक्षर की अस्थि और ढाई अक्षर की अर्थी


ढाई अक्षर का प्यार और ढाई अक्षर का युद्ध

ढाई अक्षर का मित्र और ढाई अक्षर का शत्रु

ढाई अक्षर का प्रेम और ढाई अक्षर की घृणा


जन्म से लेकर मृत्यु तक हम बंधे हैं ढाई अक्षर में। 

हैं ढाई अक्षर ही वक़्त में और ढाई अक्षर ही अन्त में।

 समझ न पाया कोई भी है रहस्य क्या ढाई अक्षर में।

श्री शारदा सर्वज्ञ पीठम

 


🚩जय सत्य सनातन🚩

🌥️ 🚩युगाब्द-५१२२

🌥️ 🚩सप्तर्षि संवत-५०९६,⛅ 🚩विक्रम संवत-२०७७

⛅ 🚩तिथि - प्रतिपदा शाम 04:51 तक तत्पश्चात द्वितीया

⛅ दिनांक 01 दिसम्बर 2020

⛅ दिन - मंगलवार

⛅ शक संवत - 1942

⛅ अयन - दक्षिणायन

⛅ ऋतु - हेमंत

⛅ मास - मार्गशीर्ष

⛅ पक्ष - कृष्ण 

⛅ नक्षत्र - रोहिणी सुबह 08:31 तक तत्पश्चात मॄगशिरा

⛅ योग - सिद्ध सुबह 11:09 तक तत्पश्चात साध्य

⛅ राहुकाल - शाम 03:12 से शाम 04:34 तक

⛅ सूर्योदय - 07:00 

⛅ सूर्यास्त - 17:54 

⛅ दिशाशूल - पूर्व दिशा में

⛅ व्रत पर्व विवरण -

 💥 विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)


 🌷 स्वास्थ्यवर्धक आँवला 🌷

🍏 आँवला एक ऐसा श्रेष्ठ फल है जो वात, पित्त व कफ तीनों दोषों का शमन करता है तथा मधुर, अम्ल, कड़वा, तीखा व कसैला इन पाँच रसों की शरीर में पूर्ति करता हैं | आँवले के सेवन से आयु, स्मृति, कांति एवं बल बढ़ता है | ह्रदय एवं मस्तिष्क को शक्ति मिलती है | आँखों के तेज में वृद्धि, बालों की जड़ें मजबूत होकर बाल काले होना आदि अनेकों लाभ होते हैं | शास्त्रों में आँवले का सेवन पुण्यदायी माना गया हैं | अत: अस्वस्थ एवं निरोगी सभी को आँवले का किसी-न-किसी रूप में सेवन करना ही चाहिए |

🍏 आँवले के मीठे लच्छे 🍏

➡ सामग्री : ५०० ग्राम आँवला, ५ ग्राम काला नमक, चुटकीभर सादा नमक, चुटकीभर हींग, ५०० ग्राम मिश्री, आधा चम्मच नींबू का रस, १५० ग्राम तेल |

➡ विधि : आँवलों को धोकर कद्दूकश कर लें | गुलाबी होने तक इनको तेल में सेंके फिर कागज पर निकालकर रखें ताकि कागज सारा तेल सोख लें | इनमे काला नमक व नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें | मिश्री की चाशनी बनाके इनको उसमें थोड़ी देर पका लें | बस, हो गए आँवले के मीठे लच्छे तैयार ! इन्हें काँच के बर्तन में भरकर रख लें |


🌷 सर्दियों के लिए बल व पुष्टि का खजाना 

👉🏻 Ø रात को भिगोयी हुई १ चम्मच उड़द की दाल सुबह महीन पीसकर उसमें २ चम्मच शुद्ध शहद मिला के चाटें | १ - १.३० घंटे बाद मिश्रीयुक्त दूध पियें | पूरी सर्दी यह प्रयोग करने से शरीर बलिष्ठ और सुडौल बनता है तथा वीर्य की वृद्धि होती है | 

👉🏻 Ø दूध के साथ शतावरी का २ – ३ ग्राम चूर्ण लेने से दुबले-पतले व्यक्ति, विशेषत: महिलाएँ कुछ ही दिनों में पुष्ट जो जाती हैं | यह चूर्ण स्नायु संस्थान को भी शक्ति देता हैं | 

👉🏻 Ø रात को भिगोयी हुई ५ – ७ खजूर सुबह खाकर दूध पीना या सिंघाड़े का देशी घी में बना हलवा खाना शरीर के लिए पुष्टिकारक है | 

👉🏻 Ø रोज रात को सोते समय भुनी हुई सौंफ खाकर पानी पीने से दिमाग तथा आँखों की कमजोरी में लाभ होता है | 

👉🏻 Ø आँवला चूर्ण, घी तथा शहद समान मात्रा में मिलाकर रख लें | रोज सुबह एक चम्मच खाने से शरीर का बल, नेत्रज्योति, वीर्य तथा कांति में वृद्धि होती है | हड्डियाँ मजबूत बनती हैं |

👉🏻 Ø १०० ग्राम अश्वगंधा चूर्ण को २० ग्राम घी में मिलाकर मिट्टी के पात्र में रख दें | सुबह ३ ग्राम चूर्ण दूध के साथ नियमित लेने से कुछ ही दिनों में बल-वीर्य की वृद्धि होकर शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है |

👉🏻 Ø शक्तिवर्धक खीर : ३ चम्मच गेहूँ का दलिया व २ चम्मच खसखस रात को पानी में भिगो दें | प्रात: इसमें दूध और मिश्री डालकर पकायें | आवश्यकता अनुसार मात्रा घटा-बढ़ा सकते हैं | यह खीर शक्तिवर्धक है | 

👉🏻 Ø हड्डी जोडनेवाला हलवा : गेहूँ के आटे में गुड व ५ ग्राम बला चूर्ण डाल के बनाया गया हलवा (शीरा) खाने से टूटी हुई हड्डी शीघ्र जुड़ जाति है | दर्द में भी आराम होता है |

👉🏻 Ø सर्दियों में हरी अथवा सूखी मेथी का सेवन करने से शरीर के ८० प्रकार के वायु-रोगों में लाभ होता है ।

👉🏻 Ø सब प्रकार के उदर-रोगों में मठ्ठे और देशी गाय के मूत्र का सेवन अति लाभदायक है | (गोमूत्र न मिल पाये तो गोझरण अर्क का उपयोग कर सकते हैं |)🕉️

किसानों पर भाजपा की बर्बरता जारी: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि अपनी बात को लोकतांत्रिक ढंग से रखने के लिये पिछले एक सप्ताह से दिल्ली जाते हुये किसानों पर भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा और केन्द्र सरकार की बर्बरता जारी है । सरकार नार्थ ईस्ट के अलगाववादियों से तथा कष्मीर के आतंकवादी समर्थक नेताओं से वार्ता तो कर सकती है, और उनके लिये कष्मीर तक जा भी सकती है परन्तु ‘‘धरती के भगवान’’ अन्नदाता से बात करने में हिचक रही है- क्योंकि अडानी और अम्बानी जैसे पुंजीपति उससे नाराज हो जायेंगे, जो ‘‘ईस्ट इण्डिया कम्पनी’’ की तरह किसानों की उपज को ओने- पौने दाम में लेने की सुपारी ले चुके हैं । इसीलिये किसानों पर ‘‘जुल्म का सीरियल’’ जारी है ।

तिवारी ने कहा है कि यदि कृृषि कानून किसानो के हित में है तो सरकार बताये कि इस कानून के लागू होने के बाद भी धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य रु. 1868 घोषित होने के बावजूद भी 1000- 1100 रुपये (एक हजार- ग्यारह सौ) में अपनी उपज को बेंचने पर किसान क्यों मजबूर है ? यही कहानी मकका सहित अन्य उपज के लिये भी है । न्यूनतम समर्थन मूल्य के बाद भी सरकार किसानों को उनका ‘‘हक’’ नहीं दिला पा रही है तो फिर बिना न्यूनतम समर्थन मूल्य के किसानों को क्या मिलेगा ? यदि सरकार ईमानदार है और उसकी नीयति साफ है तो फिर डीजल- पेट्रोल का दाम विष्व की बाजार के अनुसार क्यों नहीं सस्ता किया जा रहा है ? जिससे कृृषि में लागत कम आये। नये ‘‘कृृषि कानून’’ में यह गारण्टी क्यों नहीं दी गयी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा ?

श्री तिवारी ने कहा है कि नये कृृषि कानून के बाद किसान अपनी उपज बेंचने निकला है, उत्तर प्रदेष के किसान इसके गवाह है - तो फिर सरकार बताये कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य ;डैच्द्ध से अधिक क्यों नहीं मिल रहा है ? श्री तिवारी ने आग्रह किया है कि केन्द्र सरकार अपनी अक्षम हठधर्मिता छोंड़े, और ससम्मान अन्नदाताओं से वार्ता करे । उचित तो यह होता कि किसानों और उनके प्रतिनिधि मण्डल से सरकार वार्ता करती और जो गलती उसने पहले की है उसको सुधारती तथा किसानों के सुझाव के अनुसार कृृषि कानून में संषोधन करती, कांगे्रस सहित सभी विपक्ष उसके इस कदम का समर्थन करते । केन्द्र सरकार किसानों के सुझाव के अनुसार ‘‘कृृषि कानून’’ बनाये ।

किसी की समझ में एक बात नहीं आ रही है कि यदि नया कृृषि कानून किसानों के हित में है तो फिर किसानों के सुझाव क्यों नहीं माने जा रहे हैं ? बल्कि किसानों पर वाॅटर कैनन और लाठिया बरसाई जा रही है । किसानों पर जिस तरह का जुल्म हो रहा है वह ‘‘ईस्ट इण्डिया कम्पनी’’ की याद दिला रहा है ।

श्री तिवारी ने कहा है कि हैदराबाद में विचारों के ‘‘जुड़वा भाइयों’’ की साजिष जारी है, चारमीनार की नगरी हैदराबाद में नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनतापार्टी का मकषद 150 सीटों वाले नगर निगम को जीतना ही नहीं बल्कि ओवैसी जी के साथ नूराकुष्ती (मिली जुली) लड़कर, जिस तरह एक- दूसरे पर साम्प्रदायिक हमले किये गये हैं उसका एकमात्र उद््देष्य धर्म के नाम पर देष में धु्रवीकरण करना है।



शादी से इंकार कर बारातियों को बनाया बंधक

चोमुहां (मथुरा)। छाता कोतवाली के गांव वसूली में शुक्रवार को दूल्हे द्वारा शादी से इनकार करने पर ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया। शनिवार देर शाम तक खबर लिखे जाने तक लड़की पक्ष और लड़का पक्ष में पंचायत का दौर चल रहा था। गांव पसौली में शुक्रवार को राया के एक गांव से बारात आई थी। बरात की चढ़ाई और बारोठी होने के बाद एक कमरे में वरमाला का कार्यक्रम रखा गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे के गले में अपनी वरमाला पहना दी। लेकिन जब दूल्हे की बारी आई तो उसने पेट दर्द का बहाना बना लिया। परिजन दूल्हे को मथुरा अस्पताल ले गए। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों को शक हो गया। उन्होंने गांव में लड़का पक्ष के 15 लोगों को दूल्हे के आने तक बंधक बना लिया। शनिवार की सुबह दूल्हा दोबारा गांव पहुंचा दोपहर को शादी की रसम शुरू की गई। तभी दूल्हे ने दुल्हन की लंबाई कम होने का बहाना बनाते हुए शादी से इंकार कर दिया। 

सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद बिजेंद्र

लखनऊ। अलीगढ़ के पूर्व सांसद व चार बार विधायक रहे बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक जफरुल्लाह खां, दर्जा प्राप्त मंत्री रहे सहारनपुर के लियाकत अली समेत कई नेता शनिवार को भाजपा व कांग्रेस छोड़कर नेता सपा में शामिल हुए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इन लोगों के आने से सप्ताह में बैठकर अन्याय अत्याचार करने वालों को हटाने में मदद मिलेगी। पूर्व सांसद सज्जन सिंह ने कहा कि सरकारी होने के साथ ही अखिलेश यादव की क्षमता विकास विकास पर सोच के कारण सभी को उनसे उम्मीदें हैं। भाजपा को रोकने में वही सक्षम है। 

मेरठ विवि के प्रोफेसर योगेंद्र शर्मा का निधन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर और महाराष्ट्र के राज्यपाल के विधिक सलाहकार डॉ. योगेंद्र शर्मा का शुक्रवार रात हार्टअटैक के चलते निधन हो गया। 12 अक्टूबर को ही योगेंद्र शर्मा ने महाराष्ट्र राजभवन में विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके निधन से विवि कैंपस में शोक की लहर है। मूल रूप से एटा के पोंडरी गांव निवासी डॉ. योगेश शर्मा ने सीसीएसयू परिसर के विधि अध्ययन संस्थान से एलएलएम को एलएलडी की उपाधि प्राप्त की। 

लद्दाख में नौसेना के मार्कोस कमांडो तैनात

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन से तनाव के बीच नौसेना के मार्कोस कमांडो तैनात किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, मार्कोस को पैंगोंग झील क्षेत्र में तैनात किया गया है। यहां अप्रैल-मई से ही संघर्ष की स्थिति है। इन मैरीन कमांडो को जल्द ही झील में परिचालन के लिए नई नौकाएं भी मिलने वाली हैं। पूर्वी लद्दाख में गरुड़ और पैरा स्पेशल फोर्स गतिरोध के पहले ही दिन से मोर्चा संभालते हुए हैं। पैरा स्पेशल फोर्सेज और केबिनेट सेक्रेटेरिएट की सोशल फ्रंटियर फोर्स समेत सेना की स्पेशल फोर्स इस विशेष अभियान चला रही है। 

शादी के लिए जबरन धर्म परिवर्तन का पहला केस दर्ज

लखनऊ। जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए बने 'उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश' को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार दोपहर को मंजूरी दे दी। इस कानून के तहत देर रात विवाह के लिए जबरन धर्म परिवर्तन का पहला मामला बरेली के देव वर्निया थाने में दर्ज हुआ। यहां एक छात्र के पिता ने उसके प्रेमी ओवैस अहमद के खिलाफ शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का केस दर्ज कराया। प्रभारी एसएसपी डॉ. संसार सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। 

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन संक्रमित

कानपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना संक्रमित पाई गई है। फतेहपुर की सांसद को शुक्रवार रात हैलट में भर्ती कराया गया था। उन्हें शनिवार सुबह 4:00 बजे एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया। 

मुस्लिम परिवारों के 500 सदस्य भाजपा में शामिल

कोलकाता। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को एक के बाद एक लगातार झटका लग रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के हाल में बांकुड़ा के दौरे के बाद अब इस जिले के एक अल्पसंख्यक बहुल गांव के सभी मुस्लिम परिवारों से करीब 500 सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें कई जमीनी स्तर के नेता और कार्यकर्ता शामिल है। भाजपा में शामिल होने से पहले सभी मुस्लिम परिवार तृणमूल का समर्थन कर रहे थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, बांकुड़ा के विष्णुपुर के कला बागान गांव के सभी अल्पसंख्यक परिवारों के कुल 500 सदस्य पार्टी में शामिल हुए हैं। राज्य भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष माहूर अली मलिक ने इन लोगों को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। वहीं, भाजपा में शामिल होने वाले अल्पसंख्यक परिवार के सदस्यों ने कहा कि पहले वे लोग जमीनी तौर पर तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर रहे थे। लेकिन, तृणमूल के उत्पीड़न व राज्य सरकार की सभी परियोजनाओं से वंचित होने के कारण वे लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि बांकुड़ा जिले में पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ बनाई है। बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में भी बांकुड़ा जिले की दोनों सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस माह की शुरुआत में अमित शाह ने बांकुड़ा जिले से ही अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे की शुरुआत की थी। 

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम मोदी के दौरे की सराहना की

नई दिल्ली। कोविड-19 की वैक्सीन बनाने वाले प्रतिष्ठानों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पीएम मोदी का प्रहार के एक दिन बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने उनकी खोलकर प्रशंसा की है। शर्मा ने कहा कि पीएम के एकदिवसीय दौरे से अग्रिम मोर्चे के कोविड-19 का नैतिक बल बढ़ जाएगा। यह भारतीय वैज्ञानिकों को मान्यता देने का दिन है। कांग्रेस के प्रवक्ता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने वाले 30 नेताओं के समूह में शामिल शर्मा ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी का सिरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जायडस कैडिला जाना भारतीय वैज्ञानिकों को मान्यता देना है। इससे कार्बेट का वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों के काम को सराहना मिलती है। शर्मा ने ट्विटर पर कहा पीएम का ऐसा करना भारत में दर्शकों में बनी उन संस्थानों को आदर देना है। जो देश को दुनिया का बड़ा वैक्सिंग निर्माता बनाते हैं। वह पीएम के आग्रह कर रहे हैं कि जब एक्शन आए तो इसकी आपूर्ति व व्यवस्था के लिए उपयुक्त मंच तैयार हो। 

नाइजीरिया : बोको हरम ने एक साथ की 42 किसानों की हत्या

मैदगुरी। बोको हराम के आतंकियों ने नाइजीरिया में 42 किसानों की हत्या कर दी। यहां के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में स्थित बोरो राज्य में यह हमला रविवार को उस समय हुआ। जब किसान धान की फसल काट रहे थे। मृतक यहां के  गर्विन वाशेवे समुदाय के बताए जा रहे हैं। इसी दिन यहां 13 साल बाद हो रहे चुनाव के लिए मतदान भी जारी था। सभी किसानों को आतंकियों ने एक जगह जमा होने के लिए कहा जिसके बाद नरसंहार अंजाम दिया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुंह मदु बुहारी ने बोको हरम द्वारा किए इस नरसंहार पर दुख जताया हमले से पहले यहां के किसानों ने शुक्रवार को बोको हरम के एक आतंकी के हत्यार छीन कर उसे गिरफ्तार करवाया था। 

किसानों पर दर्ज मुकदमे तुरंत वापस ले और रिहा करें : सैलजा

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भाजपा-जजपा सरकार से हरियाणा में करीब 12000 किसानों पर दर्ज एफआईआर तुरंत वापस लेने और गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि किसानों को लेकर मन की बात में कही बातों को खोखला करार दिया है।


 उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किसानों से बातचीत के लिए रखी शर्त से साफ प्रतीत होता है कि केंद्र की नियत में खोट है। अन्नदाता पर एफआईआर दर्ज करना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सैलजा ने प्रधानमंत्री पर मन की बात में किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया। 


हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा

कानूनों पर पुनर्विचार करें केंद्र : मायावती

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार से कृषि संबंधित कानूनों पर पुनर्विचार की मांग की है। उन्होंने ट्विट किया है कि कृषि से संबंधित तीन कानूनों पर देश भर के किसान असहमति जताते हुए आक्रोशित व आंदोलित हैं। ऐसे में किसानों की आम सहमति के बिना बनाए गए इन कानूनों पर केंद्र को पुनर्विचार करना चाहिए। 

किसान आंदोलित, विकास कार्य ठप और सीएम देशाटन पर : अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है। विकास कार्य ठाक है। किसान आंदोलित है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री देशाटन पर है। 


अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय उनका मन स्टार प्रचारक बनकर दूसरे राज्यों में जाने और उनके शहरों के नाम बदलवाने में ज्यादा लगता है। प्रदेश के अन्नदाता की भाजपा सरकार को परवाह नहीं। 

फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर 25000 का इनाम

लखनऊ। महोबा के पूर्व आई एसपी मणिलाल पाटीदार पर 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पाटीदार के साथ बर्खास्त सिपाही अरूण यादव पर भी 25000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

पाटीदार पर खनन व्यवसाई इंद्रमणि त्रिपाठी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। त्रिपाठी की मौत के बाद निलंबित पाटीदार ढाई महीने से फरार है। मणिलाल के खिलाफ पहले हत्या का केस किया गया था। जांच के बाद इसे आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में बदला गया। 

थम नहीं रहा शाहबेरी में अवैध निर्माण

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बावजूद देश शाहबेरी में अवैध निर्माण जारी है। इसके साथ ही यहां भवनों में मानकों से कम व  घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। भारत सरकार की गुणवत्ता परिषद के सदस्यों के औचक निरीक्षण में यह खुलासा हुआ है। शनिवार को टीम शाहबेरी से मिली शिकायतों पर निर्माण निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने निर्माण को रोकने के निर्देश के साथ इस अधिकरण सीईओ से बैठक करने को कहा है। 

बिना सूचना कोई मंत्री आया तो दिखाएंगे काले झंडे

नोएडा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने नोएडा आने की जानकारी स्थानीय भाजपा संगठन बाद जनप्रतिनिधियों को नहीं थी। इससे नाराज होकर संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदेश का कोई मंत्री बिना सूचना दिए यहां आता है तो उसे एक स्थानीय भाजपा संगठन काले झंडे दिखाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि उर्जा मंत्री संगठन के नियमों को ही भूल गए। उनकी तरफ से स्थानीय भाजपा संगठन सांसद व विधायक को आने की कोई सूचना नहीं दी गई। जबकि उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की और वह कई जगह घूमने भी इस तरह के को कार्य से व्यवस्था खराब होती है। जब भी प्रदेश का कोई मंत्री किसी जिले में आता है। तो वहां के संगठन व जनप्रतिनिधियों को पहले ही सूचित कर दिया जाता है। ऐसा ना कर के उर्जा मंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ा है। इसकी शिकायत प्रदेश के सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन के पदाधिकारियों से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश का कोई भी मंत्री यदि बिना सूचना के जिले में आता है तो उसका प्रयोग ही नहीं, बल्कि स्थानीय भाजपा संगठन काले झंडे भी दिखायागा। इसकी सूचना हाईकमान को भी दी गई है। 

प्रदूषण फैलाने पर 5.32 लाख जुर्माना

नोएडा। प्राधिकरण ने प्रदूषण व गंदगी फैलाने पर शनिवार को अलग-अलग एजेंसियों पर 5. 32 लाख रुपए जुर्माना लगाया। वर्क सर्किल-2 एनजीटी के नियमों के उल्लंघन के एक मामले में 10000 का जुर्माना लगाया। वर्क सर्किल-6 एक मामले में 20000 का जुर्माना लगाया। जन स्वास्थ विभाग ने कूड़ा फैलाने के लिए मामले में 2000 रूपये जुर्माना किया। शनिवार को सेक्टर-76 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही हुई। इस दौरान करीब 5 लाख का जुर्माना लगाया गया। 

परिवार को बंधक बनाकर लूटा, महिला से दुष्कर्म

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में परिवार को बंधक बनाकर 56 साल की महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी 16000 रुपए की नकदी, दो भैंस, चांदी के जेवर व अन्य सामान लूट कर भी ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पहले चोरी की तहरीर दी गई थी। बाद में दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप लगाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि तहरीर के आधार पर लूट व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से दूसरे जनपद का रहने वाला परिवार क्षेत्र के एक गांव में रहकर सब्जी उगाने और बाजार में बेचने का काम करता है। परिवार खेत पर ही झोपड़ी बनाकर रहता है। शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे चार बदमाश खेत पर पहुंचे और पीड़िता की 20 साल की बेटी और बेटे के हाथ पैर बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट की एक बदमाश महिला को करीब आधा किलोमीटर दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बदमाशों के जान के बाद भाई बहन ने किसी तरह हाथ पैर खोल कर शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के ढूंढने पर महिला झोपड़ी से करीब आधा किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत मिली। पुलिस ने महिला की सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार 1 दिन पहले ही पीड़िता की बेटी का रिश्ता तय हुआ है। 

रजिस्ट्री शुल्क कम करने के लिए खरीदारों का प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। नेफोवा में फ्लैट खरीदारों के साथ मिलकर रविवार को ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर सरकार से रजिस्ट्री शुल्क कम करने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान खरीदारों ने मानसिक और सामाजिक दूरी का पालन किया। खरीदार रविवार सुबह बैनर लेकर किसान चौक पहुंचे थे। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कोरोना काल में रजिस्ट्री शुल्क का भार खरीदारों पर भारी पड़ रहा। लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। कई साल इंतजार करने के बाद कुछ खरीदारों को घर पर कब्जा मिल रहा है, लेकिन रजिस्ट्री कराने में मुश्किल आ रही है। फ्लैटों का रजिस्ट्री शुल्क अभी 5% है। इसे कम करने की जरूरत है। यह 3% होना चाहिए। रजिस्ट्री शुल्क कम कर कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार ने वहां के खरीदारों को राहत दी है, प्रदेश सरकार भी है। खरीदारों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क कम नहीं किया तो यूपी रेरा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। यूपी रेरा की जिम्मेदारी है कि वह कब्जा दिलाने के साथ-साथ फ्लैटों की रजिस्ट्री भी करवाएं। कई बिल्डरों ने कब्जा दे दिया है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। 

चौ. बिहारी सिंह 'बागी' का निधन

दादरी। किसानों के लिए सत्ता को हिला देने वाले नेता चौधरी बिहारी सिंह 'बागी' का रविवार को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वह  79 वर्ष के थे। उनके निधन से ना केवल किसानों बल्कि स्थानीय लोगों में भी गहरा शौक है। उन्होंने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद पूरा जीवन किसानों के लिए संघर्ष करते गुजार दिया। उन्होंने मिल्क कंट्रोल एक्ट के विरोध कर दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग को भी बाधित कर दिया था। 

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES