गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

प्रदेश की कानून-व्यवस्था में कोई सुधार नहीं: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री के तमाम वादों और कथित आदेशों के बावजूद प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नजर नहीं आ रहा है। शायद यह कहना भूल गए कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था में कोई सुधार नहीं पहले की ही तरह है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं नहीं हो। यह भी आरोप लगाया कि आपराधिक घटनाओं की रिपोर्ट तक नहीं लिखी जा रही है।

सपा अध्यक्ष ने जारी एक बयान में कहा है कि कानून-व्यवस्था का वादा कर उत्तर प्रदेश वासियों को अपराध व्यवस्था देने वाली भाजपा सरकार सिर्फ और सिर्फ अपने जंगलराज के लिए जानी जाएगी। आपराधिक घटनाओं की कई दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती है। पीड़ित का उत्पीड़न आम बात है। पुलिस अपराधियों को भाजपा नेताओं के कहने पर संरक्षण देती नजर आ रही है। प्रशासनिक मशीनरी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पंगु हो चली है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधी लगातार कहर बरपा रहे हैं। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश वासियों के सुख चैन और शांति की दुश्मन बन गई है। भाजपा सरकार अपनी वादा-खिलाफी के लिए भी याद की जाएगी। उसने किसानों, नौजवानों, गरीबों, पिछड़ों सबको धोखा दिया है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता चरम पर है। प्रदेश सरकार इसे रोकपाने में विफल साबित हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...