गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपितों को पांच साल की सजा

 ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में तीन आरोपितों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। तीनों आरोपितों पर दस-दस हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की मजबूत पैरवी के चलते आरोपितों को सजा हुई है।

दनकौर कोतवाली में वर्ष 2015 में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें आरोप लगाया था कि दनकौर के रहने वाले तीन आरोपित शाहिद, शकील व जहीर ने घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ व पत्नी से मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की और आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने मामले की सुनवाई की।

कुल पांच गवाह केस की सुनवाई के दौरान पेश हुए। कोर्ट ने साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपितों को सजा सुनाई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत मजबूत पैरवी के चलते लगातार महिला संबंधित अपराध में सजा सुनाई जा रही है। बीते दिनों भी महिला अपराध संबंधित एक मामले में आरोपित को बीस साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...