गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: इंजीनियर से पांच लाख की ठगी

 ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली युवती इंजीनियर से पांच लाख की ठगी कर ली गई है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। शादी का झांसा देकर विदेशी नागरिक ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ईकोविलेज दो सोसायटी में रहने वाली ऋचा साफ्टवेयर इंजीनियर है। शादी के लिए उनके स्वजन किसी अच्छे लड़के की तलाश में है। स्वजन ने एक वैवाहिक वेबसाइट पर युवती का बायोडाटा अपलोड किया। आरोप है कि बीते दिनों युवती के मोबाइल पर एक संदेश आया। आरोपित ने अपना नाम एलिडटा बताया। जब युवती ने पूछा कि वह कहां का रहने वाला है तो आरोपित ने खुद को स्कॉटलैंड का निवासी बताया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। एलिडटा ने युवती से शादी करने की इच्छा जताई। विदेशी नागरिक ने युवती से कहा कि उसका भाई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है इसलिए वह भारत आने वाला है। पीड़िता को विश्वास हो गया कि आरोपित दिल्ली आएगा। मदद के नाम पर आरोपित ने पहले तीन लाख रुपये हड़प लिए। उसके बाद खुद को दिल्ली एयरपोर्ट पर बताकर कस्टम ड्यूटी के नाम पर आरोपित ने दो लाख रुपये और ठग लिए। कुल पांच लाख की ठगी करने के बाद आरोपित ने अपना मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिया। परेशान होकर युवती ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की। जांच के बाद मुकदमा बिसरख कोतवाली में दर्ज किया गया है। एडिशनल डीसीपी साइबर अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...