उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में राज्य अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पिछले एक साल में राज्य में तीन तलाक के कुल 273 मामले प्रकाश में आए। इन सभी मामलों में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई।
उन्होंने बताया कि इनमें सबसे ज्यादा 95 मामले मेरठ जोन से आए जबकि बरेली जोन से 63 मामले और लखनऊ जोन से 36 मामले आए। संवाद के दौरान तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की आम शिकायत यही रही की उनके दर्ज मामलों में पुलिस लापरवाही बरतती है और रिश्वत न देने पर परेशान करती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें