गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

उत्तर प्रदेश सरकार में ये 'ऊपर वाला' कौन है: प्रियंका गांधी

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोटालेबाज बिल्डर को बचाने के लिए पुलिस अधिकारी को धमकाने वाली उत्तर प्रदेश की मंत्री स्वाति सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर योगी सरकार की आलोचना की है। प्रियंका ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'यूपी में भाजपा सरकार की मंत्री बोलती हैं कि ऊपर से आदेश है, घोटालेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। ये 'ऊपर' कौन है जो चाहता कि घोटालेबाजों पर कार्रवाई न हो। डीएचएफएल-पीएफ घोटाला, सिडको-पीएफ, होमगार्ड वेतन घोटाला, एलडीए घोटाला। इन सारे घोटालों में बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।'

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES