गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

शिवपाल यादव ने सपा में विलय से किया इनकार

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने सपा में विलय से इनकार करते हुए कहा कि एक सीट दिए जाने की बात मजाक है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 21 दिसंबर को मेरठ के सिवालखास में विशाल रैली कर विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। वह चुनाव में रथयात्रा भी निकालेंगे और पदयात्रा भी करेंगे। उन्होंने सांसद असदुद्दीन ओवैसी व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के साथ तालमेल का संकेत दिया। 

शिवपाल यादव ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने कई बार कोशिश की, समाजवादी धारा के सभी लोग एक मंच पर आएं और एक ऐसा तालमेल बनें जिसमें सभी को सम्मान मिल सके। जहां तक समाजवादी पार्टी का प्रश्न है, अब तक मेरे इस आग्रह पर पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है और न ही इस विषय पर मेरी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व से कोई बात हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी मंशा स्पष्ट होने के बावजूद बात आगे नहीं बढ़ पा रही है ।

प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बना रहेगा और पार्टी विलय जैसे एकाकी विचार को एक सिरे से खारिज करती है और अपने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को यह विश्वास दिलाती है कि उनके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शिवपाल ने कहा कि जहां तक मंत्री पद की बात है,वह पहले भी कई बार रह चुके हैं। विदित हो कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि प्रसपा को एक सीट पर सरकार बनने पर एक मंत्री पद दिया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...