गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

SP अब शिवपाल की विधानसभा सदस्यता खत्म कराने में जुटी

 समाजवादी पार्टी अपने विधायक शिवपाल यादव की सदस्यता खत्म कराने में जुट गई है। इसके लिए उसने बकायदा विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित से सदस्यता खत्म करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय की ओर से एक सूचना जारी हुई है। 

इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य (दल परिवर्तन के आधार पर निरर्हता) नियमावली 1987 के नियम 7 के उपनियम (3) क के आधार सपा के नेता रामगोविंद चौधरी ने विधानसभा सदस्य  शिवपाल यादव की सदस्यता  के विरुद्ध याचिका दी  है। सपा ने लंबे समय बाद उनकी सदस्यता खत्म करने की याचिका दी है। वैसे शिवपाल यादव काफी समय पहले ही सपा से अलग होकर अपनी नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बना चुके हैं। खास बात यह कि शिवपाल यादव पहले ही सपा से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने अपनी पार्टी की ओर से कई जगह लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी उतारे थे। शिवपाल की वजह से सपा फिरोजाबाद की सीट हार गई थी, जहां पार्टी महासचिव रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव भाजपा के मुकाबले हार गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...