देश के लिए सबसे अच्छी खबर आई है। दिसंबर के आखिर में या जनवरी की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिल सकता है। दिल्ली-AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
डॉ. गुलेरिया ने कहा है कि भारत में अब कुछ वैक्सीन फाइनल स्टेज के ट्रायल्स में हैं। हमें उम्मीद है कि दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत तक इनमें से किसी को ड्रग रेगुलेटर से इमरजेंसी अप्रूवल मिल जाएगा। उसके बाद वैक्सिनेशन शुरू हो सकेगा। दरअसल, इस समय भारत में छह वैक्सीन पर काम चल रहा है। इसमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका और भारत बायोटेक के वैक्सीन फेज-3 ट्रायल्स में हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें