सोमवार, 7 दिसंबर 2020

अमेरिका में एक दिन में मिले सवा दो लाख पॉजिटिव केस

वाशिंगटन। अमेरिका में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड सवा दो लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव केस पाए गए। महामारी शुरू होने के बाद दुनिया के किसी भी देश में 1 दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित नहीं पाए गए हैं। जबकि इस देश में हर मिनट दो से ज्यादा पीड़ितों की मौत हो रही है। गत 24 घंटे में ढाई हजार से ज्यादा मरीजों की जान गई। जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, अमेरिका में शुक्रवार को 2 लाख 25 हज़ार 201 नए मामले पाए गए। इससे  पंडितों की कुल संख्या एक करोड़ 40 लाख से अधिक हो गई। इस देश में गत 4 नवंबर से रोजाना एक लाख से ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि बीते 3 से लगातार दो लाख से ज्यादा पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 2 लाख 80,000 से ज्यादा हो गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...