सोमवार, 7 दिसंबर 2020

कांग्रेस से हाथ मिला कर लोगों का भरोसा खो दिया : कुमार स्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर (जदएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस से हाथ मिलाने और उसके साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाने से उनकी वह साख खत्म हो गई है जो उन्होंने राज्य के लोगों से अर्जित की थी और जिसे 12 साल तक उन्होंने बरकरार रखा था। मैसूरु में पत्रकारों से बातचीत में कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेता सिद्धरमैया पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह जाल में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी उनके साथ स्तर का विश्वासघात नहीं किया था। कुमारस्वामी ने कहा कि जदएस को भाजपा की 'बी' टीम कहने वाली कांग्रेस के साथ उन्हें हाथ नहीं मिलाना चाहिए था, लेकिन पार्टी सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के जोर देने पर वह गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार हो गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...