सोमवार, 7 दिसंबर 2020

कांग्रेस को रास नहीं आ रही राहुल पर पवार की टिप्पणी

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शरद पवार की टिप्पणी कांग्रेस को रास नहीं आ रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यशोमती ठाकुर ने कहा कि यदि राज्य में सरकार स्थिर रखनी है, तो कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर कोई भी गलत टिपणी करना बंद करना होगा। दो दिन पहले शरद पवार से एक साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या देश राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार है ? इसका जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा था कि इसको लेकर कुछ सवाल है। राहुल में राजनीतिक स्थिरता की कमी दिखाई देती है। पवार के इस टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए यशोमती ठाकुर ने उक्त टिप्पणी की थी। कांग्रेस के नाराजगी व्यक्त करने के बाद राकांपा प्रवक्ता महेश तपासे ने सफाई देते हुए कहा है कि पवार की टिपणी पितातुल्य व्यक्ति समान एक वरिष्ठ नेता की सलाह की तरह है।महाराष्ट्र विकास आघाडी की सरकार 3 दलों की सरकार है। वह शरद पवार ही थे, जिन्होंने हाल ही में बराक ओबामा की पुस्तक में राहुल पर की गई टिप्पणियों की आलोचना की थी। पवार ने साफ कहा था कि ओबामा को अन्य देशों के नेताओं पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। महाराष्ट्र में पिछले वर्ष चुनाव के बाद बनी तीन दलों की सरकार के शिल्पकार शरद पवार ही माने जाते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...