मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

मुस्लिम परिवारों के 500 सदस्य भाजपा में शामिल

कोलकाता। बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को एक के बाद एक लगातार झटका लग रहा है। राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के हाल में बांकुड़ा के दौरे के बाद अब इस जिले के एक अल्पसंख्यक बहुल गांव के सभी मुस्लिम परिवारों से करीब 500 सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इसमें कई जमीनी स्तर के नेता और कार्यकर्ता शामिल है। भाजपा में शामिल होने से पहले सभी मुस्लिम परिवार तृणमूल का समर्थन कर रहे थे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, बांकुड़ा के विष्णुपुर के कला बागान गांव के सभी अल्पसंख्यक परिवारों के कुल 500 सदस्य पार्टी में शामिल हुए हैं। राज्य भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष माहूर अली मलिक ने इन लोगों को पार्टी का झंडा देकर स्वागत किया। वहीं, भाजपा में शामिल होने वाले अल्पसंख्यक परिवार के सदस्यों ने कहा कि पहले वे लोग जमीनी तौर पर तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर रहे थे। लेकिन, तृणमूल के उत्पीड़न व राज्य सरकार की सभी परियोजनाओं से वंचित होने के कारण वे लोग पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि बांकुड़ा जिले में पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ बनाई है। बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में भी बांकुड़ा जिले की दोनों सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस माह की शुरुआत में अमित शाह ने बांकुड़ा जिले से ही अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे की शुरुआत की थी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...