शनिवार, 5 दिसंबर 2020

वैक्सीन ट्रायल के 14 दिन बाद हरियाणा के मंत्री पॉजिटिव

 हरियाणा के मंत्री अनिल विज शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20 नवंबर को अंबाला के एक हॉस्पिटल में उन्हें तीसरे फेज के ट्रायल के तहत को-वैक्सीन का डोज दिया गया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द कोरोना टेस्ट कराने की मांग की। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 96 लाख के पार हो गया। पिछले 5 दिनों में एक्टिव केस में 38 हजार 10 की कमी आई है। शुक्रवार को देश में 36 हजार 711 नए नए मामले सामने आए, जबकि 42 हजार 359 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, पिछले 24 घंटे में 510 लोगों की जान गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES