चीन। भारतीय चावल के आयात की शुरुआत कर दी है। पिछले 30 सालों में पहली बार उसने भारतीय चावल खरीदा है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन में चावल की सप्लाई कम हो गई है। साथ ही भारत से जो चावल चीन खरीद रहा है, उस पर भारी डिस्काउंट भी मिल रहा है। भारतीय उद्योग जगत के अधिकारियों के मुताबिक विश्व में भारत चावल का सबसे बड़ा निर्यातक देश है। जबकि चीन सबसे बड़ा आयातक देश है। चीन सालाना करीबन 40 लाख टन चावल का आयात करता है। हालांकि वह पिछले कुछ सालों से भारत से चावल खरीदने से परहेज करता रहा है। क्योंकि वह लगातार भारतीय चावल की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाता रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें