मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

परिवार को बंधक बनाकर लूटा, महिला से दुष्कर्म

दादरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में परिवार को बंधक बनाकर 56 साल की महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी 16000 रुपए की नकदी, दो भैंस, चांदी के जेवर व अन्य सामान लूट कर भी ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पहले चोरी की तहरीर दी गई थी। बाद में दुष्कर्म और लूटपाट का आरोप लगाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि तहरीर के आधार पर लूट व दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से दूसरे जनपद का रहने वाला परिवार क्षेत्र के एक गांव में रहकर सब्जी उगाने और बाजार में बेचने का काम करता है। परिवार खेत पर ही झोपड़ी बनाकर रहता है। शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे चार बदमाश खेत पर पहुंचे और पीड़िता की 20 साल की बेटी और बेटे के हाथ पैर बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट की एक बदमाश महिला को करीब आधा किलोमीटर दूर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बदमाशों के जान के बाद भाई बहन ने किसी तरह हाथ पैर खोल कर शोर मचाया। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के ढूंढने पर महिला झोपड़ी से करीब आधा किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत मिली। पुलिस ने महिला की सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के अनुसार 1 दिन पहले ही पीड़िता की बेटी का रिश्ता तय हुआ है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...