मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

रजिस्ट्री शुल्क कम करने के लिए खरीदारों का प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। नेफोवा में फ्लैट खरीदारों के साथ मिलकर रविवार को ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर सरकार से रजिस्ट्री शुल्क कम करने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान खरीदारों ने मानसिक और सामाजिक दूरी का पालन किया। खरीदार रविवार सुबह बैनर लेकर किसान चौक पहुंचे थे। नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि कोरोना काल में रजिस्ट्री शुल्क का भार खरीदारों पर भारी पड़ रहा। लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। कई साल इंतजार करने के बाद कुछ खरीदारों को घर पर कब्जा मिल रहा है, लेकिन रजिस्ट्री कराने में मुश्किल आ रही है। फ्लैटों का रजिस्ट्री शुल्क अभी 5% है। इसे कम करने की जरूरत है। यह 3% होना चाहिए। रजिस्ट्री शुल्क कम कर कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार ने वहां के खरीदारों को राहत दी है, प्रदेश सरकार भी है। खरीदारों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने रजिस्ट्री शुल्क कम नहीं किया तो यूपी रेरा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। यूपी रेरा की जिम्मेदारी है कि वह कब्जा दिलाने के साथ-साथ फ्लैटों की रजिस्ट्री भी करवाएं। कई बिल्डरों ने कब्जा दे दिया है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...