नोएडा : जिले में निजी अस्पतालों की मनमानी बदस्तूर जारी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक ओहरी व आइएमए अध्यक्ष डॉ. एनके शर्मा द्वारा बार-बार नोटिस जारी व अपील करने के बावजूद भी अस्पतालों के प्रबंधक चिकित्सकों व स्टाफ का डाटा देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में अब सीएमओ ने निजी अस्पतालों को 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया है। यदि दो दिन में डाटा उपलब्ध नहीं कराया तो अस्पतालों का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि जनवरी 2021 के अंत तक कोविड वैक्सीन तैयार होने की उम्मीद है। वहीं, कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेशभर में सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों का डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच चुका है, लेकिन निजी अस्पताल डाटा उपलब्ध कराने में संजीदा नहीं हैं। वैक्सीन आने के बाद आपाधापी से बचने के लिए कई बार निजी चिकित्सालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक भी की जा चुकी है, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। जिले में 470 निजी अस्पताल है, अभी तक 190 अस्पतालों ने डाटा नहीं दिया है। सीएमओ ने कड़े शब्दों में चेतावनी जारी की है कि यदि अस्पतालों की ओर से 48 घंटे के अंदर डाटा विभाग में उपलब्ध नहीं कराया गया तो उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?
Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें