मंगलवार, 1 दिसंबर 2020

बिना सूचना कोई मंत्री आया तो दिखाएंगे काले झंडे

नोएडा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने नोएडा आने की जानकारी स्थानीय भाजपा संगठन बाद जनप्रतिनिधियों को नहीं थी। इससे नाराज होकर संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदेश का कोई मंत्री बिना सूचना दिए यहां आता है तो उसे एक स्थानीय भाजपा संगठन काले झंडे दिखाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि उर्जा मंत्री संगठन के नियमों को ही भूल गए। उनकी तरफ से स्थानीय भाजपा संगठन सांसद व विधायक को आने की कोई सूचना नहीं दी गई। जबकि उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की और वह कई जगह घूमने भी इस तरह के को कार्य से व्यवस्था खराब होती है। जब भी प्रदेश का कोई मंत्री किसी जिले में आता है। तो वहां के संगठन व जनप्रतिनिधियों को पहले ही सूचित कर दिया जाता है। ऐसा ना कर के उर्जा मंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ा है। इसकी शिकायत प्रदेश के सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन के पदाधिकारियों से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रदेश का कोई भी मंत्री यदि बिना सूचना के जिले में आता है तो उसका प्रयोग ही नहीं, बल्कि स्थानीय भाजपा संगठन काले झंडे भी दिखायागा। इसकी सूचना हाईकमान को भी दी गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...