गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

साउथ एमसीडी ने जन्म एंव मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरु

 दक्षिणी निगम ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए नई ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। अब किसी भी व्यक्ति को पंजीकरण करने के लिये जन्म एवं मृत्यु विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

महापौर अनामिका मिथिलेश सिंह ने बताया कि इस सुविधा के अन्तर्गत अत्यंत सरल तरीके से आप घर पर ही बिना किसी शुल्क के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का पंजीकरण स्वतः ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी व गैर-सरकारी अस्पताल भी अपने यहां हुए प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु का ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे तथा सम्बन्धित आवेदक जन्म या मृत्यु प्रमाण-पत्र की कॉपी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र का प्रिन्ट आउट ऑनलाइन निशुल्क ही निकाला जा सकता है। इसके लिए किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...