दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली में पिछले दो-तीन सप्ताह से पॉजिटिविटी दर में काफी गिरावट आई है। अब यह घट कर 7.35 प्रतिशत रह गया है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिविटी दर में आने वाली यह कमी काफी संतोषजनक और राहत देने वाली बात है। सतेंद्र जैन ने बताया कि कल दिल्ली में 3726 कोरोना के नए मामले सामने आए थे और कल पॉजिटिविटी दर 7.35 प्रतिशत थी, जबकि 7 नवंबर को 15.26 प्रतिशत थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें