ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की जांच में कोरोना की वैक्सीन कोवीशील्ड (Covidshield Vaccine) को क्लीनचिट मिल गई है। DCGI को वैक्सीन का डोज लेने वाले वॉलंटियर की खराब सेहत और वैक्सीन के बीच कोई तालमेल नहीं मिला। DCGI ने यह नतीजा इंडिपेंडेंट एक्सपर्ट पैनल की रिपोर्ट के आधार पर निकाला है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वॉलंटियर को किसी तरह का मुआवजा देने की जरूरत नहीं है। इस एक्सपर्ट पैनल में एम्स नई दिल्ली, सफदरगंज अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़, लेडी हार्डनिंग मेडिकल कॉलेज, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर्स शामिल थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें