मथुरा। हाथरस कथित गैंगरेप और हत्या मामले की आड़ में उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा भड़काने की साजिश में गिरफ्तार हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों से प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) पूछताछ करेगी। इसके लिए ईडी ने सोमवार को मथुरा कोर्ट से पूछताछ करने की इजाजत मांगी थी। ईडी आरोपियों से PFI से फंडिंग और दिल्ली दंगों से जुड़े मोहम्मद इलियास से संपर्क पर सवाल कर सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें