कोरोना के दौर में सबसे बड़ी राहत की खबर आ गई है। ब्रिटेन में फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही ब्रिटेन यूरोप का पहला देश बन गया, जिसने इसके इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन के हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 95% तक इफेक्टिव है। मंजूरी मिलने के बाद कुछ ही दिनों में वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद है। ब्रिटेन ने पहले से ही अपनी दो करोड़ आबादी के लिए फाइजर और बायोएनटेक वैक्सीन के चार करोड़ डोज ऑर्डर कर दिए हैं। फाइजर अमेरिकी और बायोएनटेक जर्मन कंपनी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें