गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

रजनीकांत 31 दिसंबर को पार्टी का ऐलान करेंगे

 दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत (69) ने राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। एक्टर ने 2021 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया। रजनीकांत ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के बारे में औपचारिक घोषणा 31 दिसंबर को की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम कड़ी मेहनत करेंगे और जीतेंगे।

रजनीकांत पिछले कई महीनों से राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने सियासी पारी को लेकर अपने पत्ते खोले हैं। पार्टी बनाने और विधानसभा चुनाव में उतरने के ऐलान के बाद तमिलनाडु की राजनीति में एक और एक्टर की एंट्री होगी। इससे पहले वहां फिल्मी कलाकार राजनीति में कामयाबी हासिल करते रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...