गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

बिहार: 600 से ज्यादा भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

 बिहार में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के दिन अब लदने वाले हैं। इस साल भ्रष्टाचार में लिफ्त पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नीतीश कुमार सरकार ने 644 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। इनमें से 85 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। कार्रवाई की जद में सिपाही से लेकर आईपीएस अधिकारी तक हैं। इसको लेकर नीतीश कुमार सरकार ने एक से सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

बिहार सरकार के इस नोटिफिकेशन में बताया गया कि किस तरीके से 85 पुलिसकर्मी जो शराब बंदी कानून के उल्लंघन, बालू खनन में भ्रष्टाचार और भूमि विवाद में उगाही को लेकर साक्ष्य मिले थे, जिसके आधार पर इन पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई जनवरी से नवंबर, 2020 के दौरान हुई है।

पुलिस मुख्यालय से मिल रही जानकारी के अनुसार, दो आईपीएस अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई में वृहद सजा दी गई है और चार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, बिहार पुलिस सेवा के सात अफसरों को भी कड़ी सजा मिली है। जबकि 25 से खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Xi Jinping in India: Can the Dragon and the Elephant Reset the Relationship?

 Maj. Gen. Rajan Kochhar What Can India Realistically Expect from the Chinese President’s Visit? The forthcoming visit of Chinese President ...