फ्रांस। दो आतंकी हमलों के बाद फ्रांस ने मस्जिदों की सख्त जांच शुरू कर दी है। यहां होम मिनिस्टर ने साफ कर दिया है कि अगर मस्जिदों में कुछ गलत पाया गया तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा। फ्रांस सरकार के सूत्रों का दावा है कि देश में कुछ जगहों से कट्टरता और अलगाववाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और इनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। फ्रांस में अक्टूबर में एक हिस्ट्री टीचर का सिर काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके बाद नीस शहर में एक कट्टरपंथी ने तीन लोगों की हत्या कर दी थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें