नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन से तनाव के बीच नौसेना के मार्कोस कमांडो तैनात किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, मार्कोस को पैंगोंग झील क्षेत्र में तैनात किया गया है। यहां अप्रैल-मई से ही संघर्ष की स्थिति है। इन मैरीन कमांडो को जल्द ही झील में परिचालन के लिए नई नौकाएं भी मिलने वाली हैं। पूर्वी लद्दाख में गरुड़ और पैरा स्पेशल फोर्स गतिरोध के पहले ही दिन से मोर्चा संभालते हुए हैं। पैरा स्पेशल फोर्सेज और केबिनेट सेक्रेटेरिएट की सोशल फ्रंटियर फोर्स समेत सेना की स्पेशल फोर्स इस विशेष अभियान चला रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें